Celebrities Red Outfits
Bollywood Celebrities Outfit Ideas

Valentines Day Look Inspiration : साल के बारह महीनों में फरवरी का महीना बेहद खूबसूरत और प्यार करने वालों के लिए सबसे खास होता है। क्योंकि फरवरी की शुरुआत ही कपल्स के लिए बेहद खास वैलेंटाइंस वीक से हो जाती है। जिसके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मनाया जाता है। वैलेंटाइंस डे के लिए कपल्स फरवरी के पहले दिन से तैयारियां शुरू कर देते हैं और अपने पार्टनर को बेहतर फील करवाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में आप भी इस वैलेंटाइंस डे को पार्टनर के साथ मेमोरेबल बनाने के लिए बढ़िया लग्जरी डिनर डेट प्लान कर रही हैं। और डेट नाइट पर वैलेंटाइंस स्पेशल क्लासी और एलिगेंट रेड ड्रेस कैरी करना चाहती हैं। तो इन स्टाइलिश बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Read Also : Valentine’s day पर पार्टनर को करना है इंप्रेस तो गिफ्ट करें Heart Shape Jewellery के ये क्लासी और कूल डिजाइन्स: Heart Shape Jewellery

वैलेंटाइंस डे स्पेशल डेट नाइट पर सुपर हॉट दिखने के लिए करें ये ट्रेंडी रेड आउटफिट्स ट्राई

राशा थडानी की परफेक्ट रेड ड्रेस

बॉलीवुड की सुपर स्टार एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा ने इस साल फिल्म आजाद से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों का मन मोह चुकी राशा थडानी बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ काफी फैशनेबल हैं। इस लुक में राशा ने बेहद खूबसूरत और एलिगेंट ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस को मिनिमल मेकअप लुक और पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ कैरी किया है। खूबसूरत लाल गुलाबों से तैयार की गई ये ड्रेस वैलेंटाइंस डेट के लिए परफेक्ट है।

अवनीत कौर का सेक्सी रेड लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम सेंसेशन अवनीत कौर अपने सुपर स्टाइलिश अंदाज और यूनिक स्टाइल से अक्सर लाइमलाइट बटोर ले जाती हैं। ऐसे में अवनीत कौर के इस खूबसूरत और सेक्सी रेड आउटफिट की बात करें। तो उन्होंने इस लुक में ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस को सुपर ट्रेंडी फुल लेंथ रेड नेट जेगिंग्स के साथ स्टाइल किया है। अवनीत कौर का ये रेड आउटफिट डेट नाइट के लिए परफेक्ट है। जिसे आप रेड लिप्स और रेड लॉन्ग कोट के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।

अनन्या पांडे का बेसिक रेड जंपसूट

सुपर स्टाइलिश बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के सिंपल बेसिक आउटफिट्स इंटरनेट पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में अनन्या पांडे के इस हॉट रेड आउटफिट की बात करें तो उन्होंने इस लुक में हॉट रेड कलर के बैकलेस जंपसूट को ट्रेंडी मिनिमल ज्वेलरी, लेदर फुटवियर और न्यूड मेकअप लुक के साथ कैरी किया है। आप भी अपनी खास वैलेंटाइंस डेट पर अनन्या पांडे की तरह क्लासी और एलिगेंट नजर आना चाहती हैं। तो अनन्या का ये ट्रेंडी रेड आउटफिट बन हेयरस्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

खुशी कपूर का क्लासी रेट्रो लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ के प्रमोशनल इवेंट्स पर सुपर स्टाइलिश लुक्स में नजर आ रही हैं। ऐसे में खुशी कपूर के इस आइकॉनिक रेट्रो लुक की बात करें तो उन्होंने इस लुक में बेहद खूबसूरत लॉन्ग रेड गाउन को हार्ट शेप हैंडबैग के साथ कैरी किया है। आप भी अपनी वैलेंटाइंस डेट के लिए क्लासी और डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो खुशी कपूर के इस खास रेड आउटफिट को ग्लैम मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...