Tamannaah Bhatia Pimple Hack
Tamannaah Bhatia Pimple Hack

Overview:

तमन्ना भाटिया की जैसी स्पॉटलेस स्किन पाने की चाहत हर भारतीय युवती और महिला की होती है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में तमन्ना ने एक्ने से बचने का एक हैक बताया, जिसे लेकर अब बहस छिड़ गई है।

Tamannaah Bhatia Pimple Hack: मिल्की ब्यूटी के नाम से मशहूर खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग और डांस के साथ ही अपनी रंगत व खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। तमन्ना की जैसी स्पॉटलेस स्किन पाने की चाहत हर भारतीय युवती और महिला की होती है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में तमन्ना ने एक्ने से बचने का एक हैक बताया, जिसे लेकर अब बहस छिड़ गई है। आइए जानते हैं आखिर डर्मेटोलॉजिस्ट का इसपर क्या कहना है।

तमन्ना भाटिया का एक्ने हैक

Tamannaah Bhatia Pimple Hack-तमन्ना भाटिया ने बताया कि वह एक्ने को ठीक करने के लिए सालों से एक हैक काम में ले रही हैं
Tamannaah Bhatia reveals she has been using a hack for years to cure acne

अपने इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने बताया कि वह एक्ने को ठीक करने के लिए सालों से एक हैक काम में ले रही हैं, जो उनके लिए काफी असरदार है। वह एक्ने पर सुबह ब्रश करने से पहले की मुंह की लार लगाती हैं। मशहूर सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंत का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस हैक के बारे में सुना है। दरअसल, लार में कई सारे एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं। मुंह आपके पेट और शरीर का प्रवेश द्वार होता है। लार में ढेर सारे पाचक एंजाइम भी होते हैं। ये एंजाइम भोजन को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं। जिससे शरीर भोजन को ठीक तरीके से पचा सके। इसी के साथ मुंह में कॉमन सेल बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं। जिससे मुंह की परतें सुरक्षित रहती हैं।

गलती पड़ सकती है भारी

डॉ. आंचल पंत का कहना है कि इन गुणों के बावजूद लार को स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। एक्ने पर लार लगाना एक अच्छा हैक नहीं है। क्योंकि लार में मौजूद पाचक एंजाइम आपकी स्किन पर जलन पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह स्किन बैरियर को भी नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं लार से एक्ने की समस्या ठीक की जा सकती है, इसके कोई वैज्ञानिक प्रमाण भी नहीं हैं।

स्किन के लिए चुनें सही विकल्प

अपनी पोस्ट में डॉ. आंचल ने ऐसे कई विकल्पों के बारे में भी बताया है जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छे हैं। इनकी मदद से आप स्किन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

1. बेंजोयल पेरोक्साइड

बेंजोयल पेरोक्साइड एक्ने को बहुत ही प्रभावी तरीके से रोकता है। इसमें शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

2. सैलिसिलिक एसिड

अगर आप सीबम की समस्या से परेशान हैं तो सैलिसिलिक एसिड आपके लिए बेस्ट है। यह सीबम के उत्पादन को कम करता है। इसके कई अच्छे स्किन प्रोडक्ट्स आपको आसानी से मिल जाएंगे।

3. टॉपिकल क्लिंडामाइसिन

यह स्किन के लिए बहुत अच्छा रहता है। यह एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खोजता है और बैक्टीरियल रेजिस्टेंट को रोकने का काम करता है। हालांकि आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका उपयोग करना चाहिए।

4. नियासिनमाइड

नियासिनमाइड आपकी स्किन का दोस्त है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे स्किन की सूजन कम होती है। साथ ही यह सीबम से भी स्किन को बचाता है।

5. ग्रीन टी का अर्क

ग्रीन टी का अर्क सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें ईजीसीजी यानी एपिगैलोकैटेचिन गैलेट के गुण होते हैं। ऐसे में यह मुंहासों को रोकता है।

6. रेटिनोइड्स

रेटिनोइड्स को एक्ने के सटीक इलाज के रूप में देखा जाता है। हालांकि इनका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। यह डैड स्किन सेल्स को हटाता है और नई त्वचा कोशिकाओं का उत्पादन करता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...