Deepika Religious Beliefs: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर काफी चर्चाओं में है। फिल्म में एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं। हाला ही में दीपिका अपनी बहन के साथ भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना करने के लिए तिरुमाला पहुंची। उन्हें अक्सर धार्मिक स्थलों पर पूजा करते हुए देखा गया है। इस चीज़ से पता चलता है कि दुनियाभर में मशहूर दीपिका की भगवान के प्रति कितनी आस्था है। सिर्फ दीपिका पादुकोण ही नहीं बॉलीवुड के बहुत से सितारे अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले धार्मिक स्थलों पर आपको नजर आते हैं।
वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची दीपिका

दीपिका बीते दिनों वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने अपनी बहन अनिशा के साथ पूजा की। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद साधारण से लुक में नजर आईं। उन्होंने बेहद सिंपल ले रंग कोड सेट पहन रखा था। साथ ही बालों का जूड़ा बना रखा था। पूजा के दौरान उनका साधारण लुक देखकरपता चलता है कि उनकी भगवान में कितनी आस्था है। वे सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए ही मंदिर नहीं गई। यदि वेंकटेश्वर मंदिर की बात की जाए तो यह मंदिर विष्णु के एक रूप वेंकटेश्वर को समर्पित है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे मानव जाति को कलियुग की परीक्षाओं और परेशानियों से बचने के लिए पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। इसलिए इस स्थान का नाम कलियुग वैकुंठ भी है और यहां के देवता को कलियुग प्रत्यक्ष दैवम कहा जाता है।
कई मौकों पर नजर आ चुकी है दीपिका की आस्था
दीपिका का भगवान के प्रति आस्था समय-समय पर नजर आती रहती है। जब दीपिका और रणवीर की शादी हुई थी तब भी वे शादी के बाद पहली बार रणवीर के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। फिर शादी की सालगिरह पर 15 नवंबर, 2019 को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर के दर्शन किए थे। इसके बाद, अगले दिन यानी 16 नवंबर को दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। दीपिका ने इस दौरान अपनी चूड़ा समारोह की पोशाक को दोहराया था।
भगवान के प्रति आस्था पर क्या कहती हैं दीपिका
दीपिका भगवान के प्रति अपनी आस्था के लिए कहती हैं कि “मैं रोजमर्रा की चीजों में भी भगवान और खुशी को ढूंढती हूं। अगर अपने माता-पिता और दोस्तों में भी भगवान को ही महसूस करती हूं। क्योंकि अगर मैं स्वयं में खुश नहीं हूं तो किसी भी चीज को कोई फायदा नहीं है। मैं अघ्यात्मिक हूं। और हमारे लिए उस शक्ति पर विश्वास करना जरूरी है जिससे हमें मार्गदर्शन मिलता है। आपका कर्म और किस्मत दोनों ही आपके कार्य पर निर्भर करती है। जरूरी है कि आप मेहनत करें साथ ही भगवान पर विश्वास आपके अंदर आत्मविश्वास को भर देता है।”
यूजर्स ने इस तरह किया रिएक्ट
आपको पता ही है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते ही हैं। दीपिका पादुकोण की भक्ति पर भी वे इस चीज़ से बाज नहीं आए। वे लिख रहे हैं आखिर दीपिका में इतना चेंज कैसे आ गया? वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘ये नशे में डूबे रहती है और परिवार में तो सभी लोग सही है। फिल्म आने वाली है तो इसलिए भगवान की शरण में पहुंच गए। वैसे भगवान की याद क्यों नहीं आती है।’
