Celebrity Breakfast: नाश्ता करना हम सबके लिए कितना जरूरी होता है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। अक्सर सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट, दिन का सबसे अहम भोजन होता है। यह शरीर के लिए ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर में मौजूद कैलोरी अच्छी तरह बर्न होती है। ब्रेकफास्ट से ब्लड शुगर लेवल भी अच्छा बना रहता है। यह बालों और त्वचा के लिए भी बहुत ब्रेकफास्ट है। आंखों और मांसपेशियों के लिए भी ब्रेकफास्ट उतना ही फायदेमंद है। तो आज हम आपको ऋतिक से लेकर अक्षय जैसे कुछ सिलेब्रिटी की नाश्ते टेबल पर क्या-क्या होता है बताने जा रहे है।
अक्षय ओबेरॉय
अपनी अपकमिंग फाइटर की शूटिंग में व्यस्त एक्टर अक्षय ओबरॉय का नाश्ता थोड़ा देर से शुरू होता है। उनकी सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी, न्यूज सुनने और मेडिटेशन करने से होती है। अगर वो शूटिंग कर रहे होते हैं, तो अक्सर उन्हें काम के लिए घर से बाहर निकलने की जल्दी होती है। यदि किसी दिन शूटिंग नहीं है, तो वो अपनी सुबह की शुरुआत म्युजिक सुनकर और शांति का आनंद लेकर करना पसंद करते है। आमतौर पर जब ज्यादातर लोग दोपहर का खाना खा रहे होते हैं, लगभग 12 बजे अक्षय का नाश्ता होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो नाश्ता सुबह जिम करने के बाद खाते हैं। उनके नाश्ते में ऑमलेट, डोसा, बहुत सारे मेवे के साथ दलिया, फल और चिया सीड होते है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिटनेस लाजवाब है, 50 की उम्र के बावजूद य़ह अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते है और बनाए हुए रूल्स को रोज फोलो करते हैं। रोज 4:30 पर उठ जाते है। वही डाइट को अच्छे तरीके से फोलो करते हैं जिससे ब्रेक फास्ट इनका अजीज और देसी होता है। अक्षय ब्रेकफस्ट में परांठा, एक गिलास दूध या जूस, और अंडे लेना पसंद करते है। अक्षय कभी भी फिट रहने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन नहीं करते है। यह आने वाली फिल्म वेलकम तू दा जंगल में दिखाई देंगे।
शाहिद कपूर
शाहिद किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनकी फिल्मों को लोगों से खूब प्यार मिलता आया है, जिसकी वजह उनकी अच्छी और रिच डाइट है। खाना ही हमे गुड लुक्स देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि शाहिद पूरी तरह से शाकाहारी डाइट को फोलो करते हैं। वह वर्कआउट से पहले और बाद के स्नैक्स का भी खास ध्यान रखते हैं, शाहिद का फेवरेट नाश्ता मट्ठा प्रोटीन और स्टीविया से बना पैनकेक है, इसके साथ वो मेपल सिरप लेते है। कभी-कभी पनीर, राजमा और मसालेदार सोया बीन्स से बनी पैटी खाकर अपनी जंक फूड की भूख को शांत करते हैं। इसके अलावा, अपने स्वीट टूथ के लिए, वह डार्क चॉकलेट, कैसिइन प्रोटीन और कीवी से बना शेक पीते हैं।
राहुल खन्ना
विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को खाने से बहुत प्यार है, वो सिर्फ़ खाते ही नहीं, बल्कि रसोई में पकाते भी है। इन्हें खाने और बनाने दोनों का शौक है। अक्सर राहुल के ब्रेकफस्ट में ग्रीन टी के साथ बहुत सारे अंडों का ऑमलेट, भुनी हुई ताज़ी हरी सब्जियां, एवोकैडो होता है।
राहुल बोस
राहुल बोस की सुबह की शुरुवात 5-5:30 बजे एक गिलास पानी पीने से होती है। फिर रूटीन वर्कआउट करने के बाद वो एक कप दही में थोड़ा सा शहद लेकर खाते हैं। उसके बाद इडली या वड़ा खाते है। लेकिन राहुल ने आजतक कॉफी नहीं पी है।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर है जिन्हें उनकी आने वाली फिल्म फाइटर में देखा जाएगा, जिसका पहला गाना “शेर खुल गए” रिलीज हुआ है। ऋतिक को उनकी बॉडी के लिए भी जाना जाता है जिसके लिए वो अपने वर्कआउट और डाइट का खास ख्याल रखते हैं। जिसमें सबसे अच्छा उनका ब्रेकफस्ट होता है, जिसमें 4 अंडे, प्रोटीन शेक, ब्राउन ब्रेड, मल्टीविटामिन टेबलेट होते है।
