एंटरटेनमेंट की दुनिया के सेलिब्रेटीज जो व्लॉग में दिखाते हैं कुकिंग का पैशन: Celebrities Vlog
Bollywood Celebrities Vlog

Celebrities Vlog: अगर देखा जाए तो खाना बनाना अपने आप में किसी कला से कम नहीं है। बहुत से लोगों के लिए खाना बनाना अपनी क्रिएटिवटी को जीना है वहीं कुछ लोग इसे एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर भी मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आम लोग ही नहीं एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए खाना बनाना उनका काम नहीं उनका पैशन है।

Also read : दीपिका-रणवीर से लेकर यामी-आदित्य धर तक यह सिलेब्रिटीज बनेंगे 2024 में पेरेंट्स: Bollywood Celebrities

फराह खान

YouTube video

बॉलीवुड में देखा जाए तो फराह खान की कोरियोग्राफी कमाल की होती है। उन्होंने अपने जीवन में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितने संघर्ष किए हें यह बात हर कोई जानता है। लेकिन अब व्लॉग्स के जरिए उनके फैंस को यह भी पता चला रहा है कि अपने डांस मूव्ज के जरिए फिल्मों में मसाले का तड़का लगाने वाली फराह को अपनी निजी जीवन में मसालों की दुनिया से प्यार है। उनका यखनी पुलाव इस समय काफी फैमस हो रहा है। वह जिस तरह से इसकी रेसिपी शेअर कर रही है उससे पता चलता है कि कुकिंग की दुनिया से उनकी दोस्ती बहुत अच्छे तरीके से हैं। वह यह बात भी भली भांति जानती हैं कि कौन सी अच्छी से बेहतरीन खुशबू आती हैं वहीं अगर चावल में ज्यादा दही डाल दिया जाए तो चावल चिपक जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरु किया है।

YouTube video

टेलीविजन सीरियल ससुराल सिमर का से घर- घर फेमस होने वाली दीपिका ने जिस तरह का किरदार निभाया था वह सच में कमोबेश ऐसी ही हैं। अपने निजी जीवन में भी वो एक आदर्श पत्नी, बहू और मां का किरदार निभा रही हैं। फिलहाल दीपिका एक सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर हैं लेकिन उनके बहुत से व्लॉग में वो अपनी कुकिंग स्किल को दिखाती नजर आती हैं। उनकी मैंगो आइसक्रीम हो, केक हो या कड़ी वो सभी चीजीं की एक से बढ़कर एक रेसिपी अपने फैंस के साथ शेअर करती नजर आती हैं। दीपिका की खास बात है कि वो नई- नई चीजों को बनाने में नहीं हिचकती और अगर कोई चीज उनसे बिगड़ भी जाती है तो भी वो इसे स्वीकार कर दोबारा अच्छा बनाने का प्रयास करती हैं।

लता सबरवाल

यह रिश्ता क्या कहलाता है अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली लता सबरवाल ने एक सीरियल में एक घरेलू मारवाड़ी महिला का किरदार निभाया था लेकिन असली जिंदगी में उनका ग्लैमस लुक उनके फैंस को काफी पसंद आता है। हां लेकिन सीरियल में जिस तरह से वो कभी अचार तो कभी पापड़ बनाती नजर आई थीं। अपनी व्लॉग्स में भी वो अपनी कुकिंग स्किल्स नजर आती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम चैनल पर मनगढ़ंत करके कुकिंग करती नजर आती हैं। इसमें वो कभी बचे हुए चावलों को कुछ टि्वसट देती नजर आती हैं तो कभी उनका तड़के वाला दही बहुत खास होता