Celebrity Mumbai Home Decor
Anupama Actress Alpana Buch Mumbai Home

Overview:

टीवी शो अनुपमा में 'बा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अल्पना बुच मुंबई स्थित 2BHK अपार्टमेंट में रहती हैं। जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरती से सजाया है। उनके होम डेकोर से उनका भारतीय संस्कृति और कला के प्रति सम्मान और गहरी रुचि साफ झलकती है।

Alpana Buch Mumbai Home: अनुपमा फेम एक्ट्रेस अल्पना बुच पिछले कई दशकों से टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम रही हैं। ‘अनुपमा’ सीरियल में लीला, यानी रूपाली गांगुली की खडूस सास का किरदार निभाने वाली अल्पना बुच का शो में कभी मीठा तो कभी तीखा स्वभाव दर्शकों को बेहद पसंद आता है।

टेलीविजन पर शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अल्पना बुच असल जिंदगी में भी अपने बेहद प्यारे स्वभाव के लिए काफी पसंद की जाती हैं। ऐसे में हम आपके लिए उनके मुंबई होम की खास झलक लेकर आए हैं। अल्पना मुंबई के एक 2BHK अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसे उन्होंने बेहद खास और अनोखी कलाकृतियों से सजाया है। आइए उनके खूबसूरत इंडियन डेकोर पर एक नजर डालते हैं।

मुंबई नगरी के 2BHK अपार्टमेंट में रहती हैं, अल्पना बुच

YouTube video

अनुपमा फेम एक्ट्रेस अल्पना बुच के मुंबई स्थित घर में कदम रखते ही सबसे पहले एक बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल नेम प्लेट नजर आती है। और जैसे ही दरवाजे की ओर बढ़ते हैं, तो एक गोंड पेंटिंग आपका ध्यान खींचती है, जिसे उनकी बेटी ने खुद बनाया है। आपको बता दें कि अल्पना के घर में मौजूद सभी पेंटिंग्स या तो किसी कलाकार ने बनाई हैं या फिर उनके परिवार के सदस्यों ने तैयार की है। अल्पना कहती हैं, कि उन्हें किसी ब्रांड या शोरूम से डेकोर खरीदना पसंद नहीं है। इसी वजह से उनके घर में कदम रखते ही हर चीज में इंडियन टच महसूस होता है।

सिंपल और नेचुरल लुक वाला लिविंग रूम

अल्पना बुच के मुंबई होम में लिविंग रूम की बात करें तो दीवारों पर किया गया टेराकोटा रंग पूरे कमरे को सादगी से भर देता है और एक नेचुरल नजर आता है। डेकोर की बात करें तो दीवारों पर पेपर कार्विंग पेंटिंग्स, एंटीक डेकोर आइटम्स, खूबसूरत पेपर वास, ग्रामोफोन, वारली पेंटिंग्स और अन्य कलाकृतियों से इसे सजाया गया है। अल्पना के घर में भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और कला को दर्शाने वाले कई डेकोर पीस मौजूद हैं।

हाई राइज टेबल और खुले स्पेस वाला किचन

अनुपमा फेम अल्पना बुच के घर के किचन की बात करें तो वह काफी खुला और हवादार है, जिसमें एक हाई राइज टेबल के साथ ऊँची कुर्सियाँ लगाई गई हैं। अल्पना ने अपने किचन का थीम ब्लैक एंड व्हाइट रखा है, जिसमें छोटी-छोटी कैबिनेट्स जरूरी सामान रखने के लिए डिजाइन की गई हैं। किचन को खास बनाने के लिए उन्होंने वहां कुछ आर्टिफैक्ट्स भी लगाए हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं।

40 साल पुरानी कश्मीरी पेंटिंग से सजा अल्पना का बेडरूम

अल्पना के घर में दो बेडरूम हैं, जिनमें से एक उनकी बेटी का है और दूसरा वो खुद इस्तेमाल करती हैं। अल्पना के बेडरूम में किंग साइज बेड, अलमारी और टेबल है, और खास बात यह है कि इस कमरे को उन्होंने 30 से 40 साल पुरानी कश्मीरी पेंटिंग्स से सजाया है, जो उनके बेडरूम को रॉयल ट्रेडिशनल लुक देती हैं। अगर उनकी बेटी के बेडरूम की बात करें, तो उसे भी छोटे-छोटे खूबसूरत डेकोर आइटम्स और पेंटिंग्स से सजाया गया है। कमरे में एक स्टडी टेबल, ढेर सारी किताबें और उनकी बेटी द्वारा बनाई गई कई अनोखी पेंटिंग्स मौजूद हैं।

घर में सबसे खास है, फैमिली फोटो वॉल

अल्पना के घर का सबसे प्यारा हिस्सा वो रास्ता है, जो उनके बेडरूम की ओर जाता है। इस रास्ते की एक दीवार पर उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों की खास यादों को तस्वीरों के जरिए सजाया है। यह फोटो वॉल उनके छोटे से अपार्टमेंट को और भी खूबसूरत और एलिगेंट बनाती है। और उनके दिल के बेहद करीब है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...