Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Ex-Wife Akanksha Jindal: Bigg Boss 19 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का ‘ex-wives’ को लेकर किया गया इशारा चर्चा का विषय बन गया है। एपिसोड में सलमान खान के बयान के बाद अभिषेक बजाज थोड़े परेशान नजर आए। जिसने फैंस में उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ा दी है। और इसी बीच उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल, सुर्खियों में आ गई हैं। और उनकी लाइफस्टाइल, करियर और अभिषेक संग रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसीलिए हम आपके लिए अभिषेक बजाज और एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल की रिश्ते की पूरी कहानी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं
अभिषेक और अकांक्षा का प्यार और शादी
अभिषेक बजाज और अकांक्षा जिंदल की कहानी लंबे समय की दोस्ती के बाद प्यार में बदली थी। दोनों की मुलाकात 2010 में एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे उनके बीच करीबी रिश्ता बन गया और सात साल की डेटिंग के बाद, नवंबर 2017 में दोनों ने शादी कर ली। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक ने मुंबई के Gateway of India के पास याट पर अकांक्षा को प्रपोज किया था। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर इस रिश्ते के बारे में कभी ज्यादा कुछ नहीं कहा है।
अकांक्षा जिंदल और अभिषेक बजाज के रिश्ते की सच्चाई
अकांक्षा जिंदल पेशे से कंपनी सचिव और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह लाइफस्टाइल, ट्रैवल और फैशन से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। आकांक्षा हमेशा पब्लिक ड्रामा और कंट्रोवर्सी से दूर रहना पसंद करती हैं। आपको बता दें, 2018 के बाद उन्होंने अभिषेक के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। जिससे उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर फैन्स की जिज्ञासा बनी रही है।
हाल ही में मीडिया संग बातचीत में अकांक्षा ने बताया कि उनकी शादी के दौरान उन्हें कई मुश्किलें झेलनी पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक ने कई लड़कियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ा जिसमें अभिषेक ने कभी इमोशनली सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर गासलाइट किया गया और अपनी गलतियों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।
Bigg Boss 19 और अब की प्रतिक्रिया
हालांकि अकांक्षा ने साफ कहा कि वह Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड के रूप में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं। वे इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट से कदम रखना चाहती हैं, किसी के एक्स के रूप में नहीं। Bigg Boss हाउस में अभिषेक बाजाज को उनके सीधेपन और मजेदार व्यक्तित्व के लिए खूब सराहा जा रहा है। और अश्नूर कौर के साथ बढ़ती दोस्ती को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अकांक्षा के खुलासे और अभिषेक की शो में बढ़ती पापुलैरिटी ने दोनों को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। फैन्स अब दोनों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
