Summary: अभिषेक बजाज की एक्स-वाइफ ने शेयर की अपनी जिंदगी की दर्दनाक कहानी
अभिषेक बजाज की एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल ने बिग बॉस 19 के बाद उनके शादीशुदा और तलाक की सच्चाई का खुलासा किया है। अभिषेक पर कई लड़कियों के साथ संबंध और करियर में बाधाएं डालने के आरोप लगे हैं।
Abhishek Bajaj Ex-Wife Reveals Secret: टीवी का दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज अपने गर्म मिजाज के चलते चर्चा में रहते हैं, वहीं घर के बाहर अभिषेक बजाज एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक बजाज शादी हुई तो थी लेकिन महज डेढ़ साल में ही रिश्ता बिखर गया। हाल में ही एक इंटरव्यू में अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी ने रिश्ते को लेकर रिएक्ट किया है। अभिषेक बजाज के उनके कई लड़कियों के साथ नाजायज संबंध थे। आकांक्षा ने अभिषेक बजाज के बर्ताव के बारे में भी खुलासा किया।
अभिषेक की एक्स-वाइफ ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान, साल 2017 में दोनों ने धूमधाम से शादी की, लेकिन डेढ़ साल में ही दोनों के बीच दूरियां आने लगी। उन पर रोका-टोकी करने लगे। उन्होंने अभिषेक बजाज पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था।

अभिषेक की पूर्व पत्नी ने बताया कि वह अभिषेक को स्कूल के दिनों से जानती थीं और शादी से पहले उनका रिश्ता आठ साल तक चला। उन्होंने कहा कि बेवफाई और दबंग व्यवहार के कारण उनका तलाक हुआ। हालांकि, उन्होंने शादी और तलाक की बात को सीक्रेट ही रखा। राज़ तब खुला, जब अभिषेक के बिग बॉस के घर में आने के बाद उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हुईं। तभी लोगों को पता चला कि अभिषेक शादीशुदा रहे हैं।
शादी के बाद खुद को कैद महसूस करने लगीं आकांक्षा
आगे आकांक्षा ने अभिषेक पर आरोप लगाया कि वह कई लड़कियों के साथ इन्वॉल्व थे। इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझे इस बारे में सच बताया।” आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने अभिषेक को रंगे हाथ पकड़ा था। उन्हें उनके कुछ स्क्रीनशॉट्स मिले थे। जब उन्होंने उनसे इस बारे में सवाल किया तो वह विक्टिम कार्ड खेलने लगे थे। उल्टा वह उन्हें ही ब्लेम करने लगे थे। आकांक्षा ने बताया कि अभिषेक उनके करियर में रुकावट पैदा कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं एकदम सीए वाली बच्ची थी। मैं बहुत क्रिएटिव थी और मैं क्रिएटर बनना चाहती थी लेकिन मुझे सपोर्ट नहीं किया गया। मुझसे कहा गया कि मुझे इसकी परमीशन नहीं है। मुझे नहीं पता था कि शादी में इजाजत और इजाजत न मिलना क्या होता।”
कौन हैं आकांक्षा जिंदल ?
आकांक्षा जिंदल सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वह लाइमलाइट और ड्रामा से दूर रहती हैं। इसके अलावा वह एक कंपनी में सेक्रेटरी के रूप में भी काम करती हैं। आकांक्षा के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं जहां वह फैशनेबल फोटोज वीडियो शेयर करती हैं। उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल और फैशन में रुचि है।
कौन हैं अभिषेक बजाज?
अभिषेक बजाज ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में टेलीविज़न और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अभिषेक ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, चंडीगढ़ करे आशिकी और बबली बाउंसर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। टेलीविजन पर भी उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है, जिनमें उन्हें एक स्मार्ट और फिट अभिनेता के रूप में जाना जाता है।
अशनूर कौर संग जुड़ रहा अभिषेक का नाम
बता दें, बिग बॉस 19 में एक नई चर्चा ने तूल पकड़ लिया है। शो में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की अच्छी दोस्ती और साथ बिताए पलों को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों ने उन्हें एक “कपल” की तरह देखना शुरू कर दिया है। टीवी शो बिग बॉस 19 में एक्टर अभिषेक बजाज और एक्ट्रेस अशनूर कौर की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं। शो में दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताते और बातें करते देखा गया, जिसके बाद लोग सोचने लगे कि शायद दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। कई फैंस उन्हें कपल मानने लगे।
