BB 17 Evicted Tehelka: बिग बॉस सीजन 17 में इन दिनों जबरदस्त धमाल देखने को मिल रहा है। घरवालों का एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा लगातार जारी है। वीकेंड के वार से पहले वैसे भी घर में काफी हंगामा देखने को मिलता है और इस बार भी यह नजारा नजर आया। बता दें कि सनी आर्य और अभिषेक कुमार के बीच भयानक झगड़ा हुआ जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। इसमें अभिषेक चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं और सनी को गुस्से में मारपीट पर उतारू होते हुए देखा जा रहा है। अब यह बताया जा रहा है कि सनी शो से बाहर हो गए हैं और उनके जाने के बाद घर में काफी रोना धोना मचा है।
इमोशनल होगा एपिसोड
घर में हुए हमने के बाद लेटेस्ट एपिसोड काफी इमोशनल रहने वाला है। इस बार वीकेंड के बाहर में सलमान खान की जगह करंट जौहर को देखा जा रहा है और तहलका के बाहर होने के बाद अरुण महाशेट्टी और अभिषेक को काफी इमोशनल देखा गया और दोनों फूट-फूट कर होते दिखाई दिए।
बिग बॉस से की मिन्नतें
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें करण जौहर तहलका को बोल रहे हैं कि आपके घर से निकाला जा रहा है। यह सुनकर तहलका के साथ अरुण भी हैरान रह जाते हैं। इस पर अरुण कान पड़कर रोते हुए बिग बॉस से कहते हैं कि मेरे भाई को एक आखिरी मौका दे दो। उधर अभिषेक को भी चिल्लाते हुए देखा जा रहे हैं और वह कह रहे हैं और रुक जाओ ना प्लीज। इस तरह का इमोशनल मोमेंट देखकर विक्की जैन भी अपने आप को नहीं रोक पाते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं। इस दौरान घर का हर सदस्य इमोशनल नजर आया।
ईशा और समर्थ का ब्रेकअप
घर में हर बदलते हुए दिन के साथ रिश्ते में भी बदलाव आता हुआ वह दिखाई दे रहा है। ईशा और खानजादी लगातार एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। बता दें कि समर्थ को लगता है कि ईशा को अभिषेक और खानजादी की नजदीकियों से काफी जलन होती है। इन बातों से ईशा इतनी ज्यादा परेशान हो गई हैं कि उन्होंने नेशनल टीवी पर अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए समर्थ को यह कह दिया है कि नहीं रहना है मुझे तेरे साथ। अब इन दोनों का रिश्ता खत्म हो जाता है या फिर यह इस बात को सुलझा लेते हैं यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
