Summary: सैयारा’ के बाइक सीन पर बवाल, अर्जुन कपूर से की जा रही तुलना
फिल्म सैयारा के बाइक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। अहान पांडे और अनीत पड्डा का यह सीन लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन कई यूजर्स ने इसे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर के एक सीन से मिलाया है।
Arjun Sonakshi Tevar Video: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा को इन दिनों अपनी फिल्म सैयारा की वजह से काफी चर्चा मिल रही है। फिल्म की कहानी हो या गाने या फिर दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को सब कुछ पसंद आ रहा है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर के एक वीडियो में धमाल मचा दिया है। इसे देखने के बाद लोगों को यह कहना है कि सैयारा एक्टर का बाइक वाला सीन अर्जुन कपूर ने सोना के साथ 10 साल पहले ही कर लिया है।
फिल्म में अपने रॉकस्टार अंदाज से अहान नेशनल क्रश बन गए हैं और अनीत की सादगी भी लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म में दिखाया गया वह वाला सीन लोगों को बहुत पसंद आया था। जिसमें अहान बाइक पर अपने पीछे बैठी अनीत को अपना ओवर शर्ट कमर में डाल कर बांध लेते हैं।
अर्जुन कपूर पहले ही कर चुके हैं ये सीन
Lord #ArjunKapoor > #AhaanPanday#Saiyaara #Tevar pic.twitter.com/cQPVsbyLGP
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) August 10, 2025
फिल्म में जब अहान और अनीत का बाइक वाला यह सीन दिखाया गया तो लोग खुशी से झूम उठे थे। लेकिन अब सामने आई वीडियो क्लिप को देखकर यह बात क्लियर हुई है कि सैयारा के ट्रेंड बनने से पहले अर्जुन कपूर साल 2015 में आई अपनी फिल्म ‘तेवर’ में ये सीन कर चुके हैं।
तेवर के इस सीन में अर्जुन कपूर सोनाक्षी के गले में डले स्कार्फ को उनकी कमर से बांधते हुए अपनी ओर खींचते हैं। उनका हाथ पकड़ कर अपने ऊपर रखते हैं और निकल पड़ते हैं। दोनों ही फिल्म में इस सीन के दौरान काफी हद तक एक जैसा एक्शन देखने को मिला है। हालांकि, माहौल अलग है और दोनों ही लोगों को पसंद आए हैं।
नेटीजंस की दो टीम
अर्जुन कपूर की स्क्रिप्ट के सामने आने के बाद नाइट्रोजन से दो हिस्सों में बट गए हैं। वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट देखने को मिल रहे हैं। लोगों ने अर्जुन कपूर को लॉर्ड अर्जुन कहना शुरू कर दिया है। एक ने कहा लॉर्ड अर्जुन बावा, दूसरे ने कहा इसलिए हम उन्हें लॉर्ड अर्जुन कपूर कहते हैं। एक यूजर उनकी फिल्म औरंगजेब, 2 स्टेटस और कई फिल्म की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा एक्टर बताता नजर आया। यूजर ने यह भी कहा कि हाफ गर्लफ्रेंड के बाद उनका करियर अचानक नीचे चला गया।
एक तरफ यूजर्स अर्जुन कपूर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं अहान के सपोर्ट में भी काफी लोग खड़े हुए हैं। एक यूजर ने कहा ये सीन अट्रैक्ट करने के बारे में है, जो अहान ने किया। एक ने कहा अहान ने इसे बेहतर तरीके से किया है। एक ने कहा रवैया सही होना जरूरी है, जो अहान के पास है।
लोगों को आई थ्री इडियट्स की याद
अहान और अर्जुन कपूर को अलग अलग मिल रहे सपोर्ट के बीच कुछ लोगों को फिल्म 3 इडियट्स की भी याद आ गई। जब आमिर खान अपने दोस्त राजू के पिता को स्कूटी पर अपनी कमर से बांधकर अस्पताल ले जाते हैं। लोगों ने इस सीन को खास मकसद के लिए ट्रेंड सेटर बताया।
