Sonakshi shinha and sudhir babu in jatadhara poster
Sonakshi shinha and sudhir babu in jatadhara poster

Summary: 100 करोड़ बजट की ‘जटाधारा’ का धमाकेदार टीजर, सोनाक्षी-सुधीर का रहस्यमयी टकराव

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधारा का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें दमदार VFX, रोमांचक दृश्य और संस्कृत श्लोक के साथ रहस्यमयी कहानी दिखाई गई है।

Jatadhara Teaser Release: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू इन दिनों अपनी फिल्म जटाधारा को लेकर जमकर चर्चा में बने हुए हैं। फर्स्ट लुक के बाद अब इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस माइथोलॉजिक कहानी के टीजर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा का अवतार देखकर फैंस की सांसे अटक गई है। एक्ट्रेस को इस फिल्म में पिशाचिनी का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। उनका सामना सुधीर बाबू के कैरेक्टर से होने वाला है।

फिल्म जटाधारा का शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें VFX वर्क बहुत ही शानदार है। बता दें कि हाल ही में फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए थे जिसमें सोनाक्षी और सुधीर बाबू का लुक रिवील किया गया था। दोनों कलाकारों को कैरेक्टर में देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई थी। अब टीजर ने इस उत्सुकता को ओर भी बढ़ाने का काम कर दिया है।

फिल्म के टीज़र की बात करें तो इसकी शुरुआत संस्कृत के एक श्लोक से हो रही है। आपको संस्कृत का एक मंत्र दिखाई देगा जिसका अर्थ “लालच पाप कारण है और लोभ मनुष्य का विनाश कर देगा” होता है। इसके बाद बहुत ही खतरनाक सीन दिखाए गए हैं। रात में उड़ते हुए चमगादड़, जमीन पर रेंगते ढेर सारे सांप और उनके बीच एक गहरा कुआ और उस कुए में ढेर सारा धन और सोना दिखाया गया है और पास में सोनाक्षी सिन्हा बैठी हैं। यहां पर सुधीर बाबू की एंट्री होती है और फिर सोनाक्षी के साथ उनकी तगड़ी भिड़ंत दिखाई गई है।

जटाधारा के टीजर में सोनाक्षी को बहुत रौद्र रूप में दिखाया गया है। बता दें कि वह धनपिशाचिनी का किरदार निभा रही हैं, जो इस खजाने की रक्षक है। वह खूब सारे गहने पहन कर आंखों में काजल लगाई नजर आ रही है। माथे पर लगी बिंदी और तिलक उनके लुक को रौद्र बनाने का काम कर रहा है। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा अपना तेलुगू डेब्यू कर रही हैं। लुक तो दर्शकों को पसंद आ रहा है अब परफॉर्मेंस कैसी होगी यह फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा।

टीजर वीडियो रिलीज होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। सोनाक्षी और सुधीर बाबू के बीच दिखाया गया युद्ध लोगों को फिल्म देखने के लिए अट्रैक्ट कर रहा है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फैंस का कहना है की वीडियो ने उनके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। एक यूजर ने कहा सोनाक्षी को देखकर हैरान हूं। एक का कहना था यह माइंड ब्लोइंग है।

फिल्म जटाधारा में तिरुवनंतपुरम के स्वामी पद्मनाभ मंदिर केछुपे हुए खजाने के रहस्य की कहानी दिखाई जाने वाली है। सोनाक्षी और सुधीर इन रहस्यों से जुड़े किरदारों को निभाते हुए नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब इन दोनों कलाकारों को इस तरह के अवतार में देखा जाने वाला है। फिल्म में दो अलग-अलग शक्तियां एक दूसरे का आमना सामना करेंगी। दर्शक इस मजेदार भिड़ंत को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

फिल्म जटाधारा को अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने मिलकर डायरेक्ट किया है। इसमें ढेर सारा एक्शन, सस्पेंस और मनोरंजन मिलने वाला है। ये सुपरनैचुरल थ्रिलर पैन इंडिया रिलीज की जाएगी। फिल्म से जुड़ी जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इसका बजट 100 करोड़ है। यह तेलुगू सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी कही जा रही है। अब रिलीज के बाद यह अपने बजट के मुकाबले कितना कमाती है यह देखने वाली बात है।

आज रिलीज हुआ जटाधारा का टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इससे पहले जब दोनों कलाकारों का लुक रिवील किया गया था तब भी फैंस दीवाने हो गए थे। जो पोस्टर रिलीज किए गए थे उसमें सुधीर बाबू को हाथों में त्रिशूल लिए युद्ध के लिए तैयार दिखाया गया था। वहीं सोनाक्षी सिन्हा को बहुत ही रौद्र रूप में चीखते हुए दिखाया गया था। पीछे भगवान शिव की छाया भी दिखाई दे रही थी। इस पोस्टर को देखकर फैंस अंदाजा लगाने लगे थे कि फिल्म की कहानी शानदार होने वाली है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...