Overview:
ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट पर अर्जुन का रिएक्शन सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान एक बार फिर से अपनी ओर खींच लिया है।
Arjun Kapoor Reaction to Malaika Arora Love Post : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की प्रेम कहानी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रही है। हालांकि, पिछले साल दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली खत्म कर दिया था। लेकिन अभी भी दोनों के बीच दोस्ती और सम्मान का गहरा रिश्ता देखने को मिलता है। हाल ही मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की जिसमें। उन्होंने प्यार के बारे में एक विचार को साझा किया था। जिसके बाद देखते ही देखते मलाइका अरोड़ा की ये पोस्ट पुरे सोशल मीडिया पर छा गई। क्योंकि इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर भी रिएक्ट करते नजर आए हैं। जो उनके फैंस के लिए चौकाने वाला था। क्योंकि दोनों ने अपने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे के सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट
बॉलीवुड की सुपरहॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर संडे स्पेशल पोस्ट साझा की जिसमें गहरे प्यार पर विचार के साथ मलाइका के रिलैक्स्ड रूटीन की कुछ तस्वीरें थी। जिसके कैप्शन में मलाइका ने “I don’t love you with my heart and mind, I love you with my soul, Incase my mind forgets and my heart stops”। ऐसे में मलाइका की पोस्ट को दूसरे सेलिब्रिटीज के साथ अर्जुन कपूर भी लाइक करते नजर आए हैं। अर्जुन ने मलाइका की पोस्ट लिखे कर सबको साबुत दिया कि उनके बीच अभी भी एक इमोशनल रिलेशनशिप कायम है।
अर्जुन का मलाइका की पोस्ट पर रिएक्ट करना उनके फैंस के लिए एक इशारा है। जो ये मानते थे, कि ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच कोई अनबन है। इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने मलाइका के जन्मदिन पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, “Never Forgot who you are – The Lion King”।
ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच आपसी सम्मान बना हुआ है
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच ब्रेकअप के बाद भी आपसी सम्मान और दोस्ती बनी हुई है। अर्जुन ने रिश्ता टूटने के बाद भी मलाइका के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई है। कुछ समय पहले जब उनके पिता का निधन हुआ था तब अर्जुन इस मुश्किल समय में मलाइका के साथ थे। जो उनके बीच की दोस्ती और सम्मान को दर्शाता है।
हालांकि अर्जुन और मलाइका दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। लेकिन उनके बीच की दोस्ती और आपसी समझदारी। उनके फैंस के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है। कि कैसे दो लोग एक दूसरे के प्रति सम्मान और समझ के साथ अपने रिश्ते अलग कर सकते हैं।
