Ahaan Panday
Ahaan Panday

Summary: अहान पांडे के फैन मोमेंट्स वायरल, सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आई तारीफों की

‘सैयारा’ फेम अहान पांडे ने सड़क पर फैन्स से मिलकर सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस जेंटलमैन अंदाज़ की जमकर तारीफ हो रही है।

Ahaan Panday Viral Moment: फिल्म ‘सैयारा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेता अहान पांडे रातों-रात स्टार बन गए हैं। अनीत पड्डा के साथ उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने दिल से अपनाया और बॉक्स ऑफिस पर इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऑनस्क्रीन उनकी परफॉर्मेंस को जितना पसंद किया जा रहा है, उतना ही रियल लाइफ में उनका विनम्र और दोस्ताना अंदाज भी चर्चा में है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर Viral Bhayani का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अहान पांडे कार से सफर के दौरान सड़क पर अपने फैन्स से मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अहान कार का शीशा नीचे कर फैन्स से बातें करते हैं और बाइक पर बैठे एक फैन का फोन लेकर उसे सेल्फी देने की कोशिश करते हैं। उनका यह स्नेहपूर्ण अंदाज फैन्स के दिल जीत रहा है।

इस वायरल वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हैंडसम, हम्बल और डाउन टू अर्थ, अहान तुमने हमारा दिल जीत लिया।” दूसरे ने कहा, “नई जेनरेशन में ऐसे जेंटलमैन कहां होते हैं, बंदा क्यूट और सच्चा है।”कई फैन्स ने उनके डबस्मैश के दिनों से उन्हें फॉलो करने की बात कही और उनकी सफलता पर खुशी जताई।

ahaan panday fans messages
Ahaan panday fans messages

निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा के अलावा राजेश कुमार, वरुण बडोला, आलम खान और शान ग्रोवर ने अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्म की दमदार कहानी और लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री ने इसे ऑडियंस की फेवरेट बना दिया।

हाल ही में अहान पांडे ने आज सोशल मीडिया पर अपनी दादी मां के लिए एक खास नोट शेयर किया था। दरअसल, आज यानी 7 अगस्त को अहान पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी दादी के लिए एक खास पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि अहान का उनकी दादी के साथ कितना प्यारा रिश्ता था और वह आज भी उन्हें कितना मिस करते हैं। उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। दादी मुझे हमेशा ‘राज’ बुलाती थीं। काश, वो आज मुझे देख पातीं। मैं हमेशा भगवान से कहता था कि भले ही दुनिया मुझे पसंद न करे, मुझे पता था कि मेरी दादी, वो सितारों में चमकने वाला तारा, मुझे देखकर मुस्कुरा रही होंगी। ये सिर्फ तुम्हारे लिए है, दादी।’

Ahaan panday post for her dadi
Ahaan panday post for her dadi

अहान पांडे, बिजनेसमैन चिक्की पांडे और फिटनेस कोच-लेखिका डीन पांडे के बेटे हैं। वह अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे और अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं। ‘सैयारा’ में एक्टिंग डेब्यू से पहले, अहान ने ‘फ्रीकी अली’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘द रेलवे मेन’ और ‘मर्दानी 2’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...