अनुपमा में अब नजर नहीं आएगा ये किरदार, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट: Anupama Latest Twist
Anupama Latest Twist

Anupama Latest Twist: स्टार प्लस के चर्चित शो अनुपमा में अब सब कुछ बदलता हुआ दिखाई दे रहा है या ये कहें कि सब कुछ बिखर रहा है। अनुपमा के जीवन में कई तरह की परेशानी चल रही है और अधिक भी पाखी से परेशान होकर उसे तलाक लेने की बात कर रहा है। अधिक अनुपमा को यह बताते हुए नजर आएगा कि उसने पाखी को वापस आने को कहा था लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी। अगर उसका यही रवैया चला रहा तो वह परेशान हो चुका है और वह तलाक लेने से पीछे नहीं हटेगा। इधर, खबर आई है कि शो में एक किरदार अब नजर नहीं आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद रूपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए दी है।

Also read : अनुपमा के जीवन में आएंगी नई चुनौतियां: Anupama Update

नहीं दिखेगा ये किरदार

एक्ट्रेस ने यह बताया है की छोटी अनु का किरदार निभाने वाली असमी को अब सीरियल में नहीं देखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया है कि यह उनकी शूटिंग का आखिरी दिन है और अब छोटी अनु की जगह किसी और एक्ट्रेस को लाने का प्लान बनाया जा रहा है। एक्ट्रेस को यह बताते हुए देखा गया कि आज मेरी लाडली का टेक्निकल आखिरी दिन है। यही कारण है कि आप लोगों से कनेक्ट करने के बारे में सोचा। उधर, आसामी ने भी अपने फैंस को थैंक यू कहा। अब एक कैरेक्टर के जाने के बाद शो में क्या बदलाव आते हैं यह देखने वाली बात होगी।

लौटेंगे तोषु और किंजल

इसके बाद अब तोषु और किंजल को वापस शाह परिवार के पास लौटते हुए देखा जाएगा। पूरा कपाड़िया परिवार जब सुबह-सुबह नाश्ता कर रहा होगा तो दोनों अपनी बेटी परी के साथ दरवाजे पर आकर खड़े हो जाएंगे और उन्हें देखकर सभी हैरान हो जाएंगे। सब इनसे आने की वजह जानना चाहेंगे जिस पर किंजल बताएगी कि उसके पापा को हार्ट अटैक आया था। लेकिन अब वो ठीक हैं। इसके बाद तोषू कहेगा कि हम यहां पर केवल 4 दिन के लिए आए हैं, वापस लंदन चले जाएंगे।

अनुपमा को नहीं बताएगा वनराज

दोनों को घर में देखकर डिंपी और काव्या खुश हो जाते हैं और कहते हैं कि जब अनुपमा को पता चलेगा कि यह दोनों यहां आ गए हैं तो वो बहुत खुश हो जाएगी। बापूजी अनुपमा को फोन लगाने जाते हैं लेकिन वनराज उन्हें रोक देता है। अनुपमा परेशान होकर अपनी मां से मिलने पहुंचती है और वह उसे शांत रहने की सलाह देती हैं। उसके बाद किंजल का फोन अनुपमा के पास आ जाएगा और वह बहुत खुश हो जाएगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...