अंकिता को हुआ विक्की पर शक, बोलीं- घर जाकर करूंगी सीसीटीवी चेक: Bigg Boss 17 Update
Bigg Boss 17 Update

Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस सीजन 17 अपने फाइनल के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है और तीन दिन बाद शो का विनर मिल जाएगा। मुनव्वर फारुकी अभिषेक कुमार अरुण और मन्नारा चोपड़ा जहां ट्रॉफी पर अपनी नजर बनाए हैं तो अंकिता लोखंडे की नजर इस समय सिर्फ और सिर्फ अपने पति पर है। जी हां फाइनलिस्ट तो वह भी है लेकिन अपने पति पर नजर होने की बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि हाल ही में उन्हें यह कहते हुए देखा गया कि वह बाहर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक करेंगे और देखेंगे कि उनके घर पर कौन-कौन आया था क्योंकि उन्हें विक्की पर पूरे तरीके से शक है।

Also read: बचपन में मां ने पिया एसिड, पत्नी और बच्चे से हुए अलग, संघर्षों से भरी रही मुनव्वर फारुकी की जिंदगी: Munawar Faruqui Life Journey

अंकिता को आई विक्की की याद

आपको बता दें कि विक्की घर से बेघर हो रहे थे तब अंकिता ने उन्हें अकेले पार्टी करने से मना किया था। लेटेस्ट एपिसोड में बताया गया है कि अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक, अरुण और मुनव्वर बिग बॉस एंथम पर डांस करके बैठ रहे थे उसके बाद अंकिता को विक्की की याद आ गई। यहां पर अभिषेक कहते हैं कि इस वक्त विक्की भाई सोने जा रहे होंगे। यहां अंकिता हामी भरते हुए कहती है कि हां मुझे भी लग रहा है वह पार्टी कर रहा होगा।

अंकिता बोली मुझे शक

यहां पर मन्नारा और अभिषेक कहते हैं कि विक्की भाई ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया होगा। यह सुनकर अंकित रहती हैं मेरे घर पर किसी को आने की इजाजत नहीं है मैं जाकर रिकॉर्डिंग देखूंगी किन 5 दिनों में कौन-कौन मेरे घर आया था। ये सुनकर मन्नारा हैरान हो जाती हैं तो अंकिता बात को संभालती हैं और बोलते हैं कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो मतलब अगर मुझे शक हुआ तो मैं करूंगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...