अनन्या के इन स्टाइलिंग हैक्स से लें सीख, दिखेंगी बेहद कूल और स्टाइलिश: Ananya Panday Styling Hacks
Ananya Panday Styling Hacks

Ananya Panday Styling Hacks: ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2’ से सिनेमा जगत में एंट्री कर धमाल मचाने वाली अभिनेत्री अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत हैं। वो अपने बेहद क्यूट और कूल अंदाज से सोशल मीडिया के हर ट्रेंड को और भी मजेदार बना देती हैं, लेकिन इसके अलावा उनका खूबसूरत चहेरा भी हर किसी को बेहद भाता है। उनकी क्लियर स्किन और ब्यूटी सीक्रेट्स तो हर कोई जानना चाहते ही हैं, लेकिन इसके साथ उनके स्टाइलिंग हैक्स भी बेहद खास है। इस आर्टिकल में आप विशेष रूप से जानेंगे अभिनेत्री अनन्या पांडे की स्टाइलिंग हैक्स के राज, जिनको ट्राई कर आप भी एक खूबसूरत लुक पा सकेंगी। आइए जानते हैं, अनन्या के इंस्टाग्राम के तहखाने से उनके स्टाइलिंग सीक्रेट्स।

Read More : क्या खूब दिखती हो…हर कोई यही कहेगा, कुंदन ज्वेलरी के ये पैटर्न आपको देंगे बॉलीवुड डीवा लुक: Kundan Jewellery Style

खूबसूरती और स्टाइल में चार चांद लगा देंगी अनन्या पांडे की स्टाइलिंग टिप्स : Ananya Pandey Styling Hacks

हर समय तैयार

कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान जहां हर कोई बस घर पर हताशा और टेंशन के साथ बैठा था। वहीं अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम से सबको बूस्ट कर देने वाली एक खास पोस्ट शेयर की थी। इस खास पोस्ट को पांडे ने कैप्शन दिया “ऑल ड्रेस्ड अप टू गो आउट एंड सिट इन माय लिविंग रूम”। इस खास तस्वीर में अनन्या ने कोविड लॉकडाउन के दौरान एक ब्लैक कलर का शॉर्ट वन पीस बेहद खूबसूरती से कैरी किया जो साफ संदेश दे रहा था, भले ही आपको कहीं बाहर जाना हो या नहीं, हमेशा तैयार रहें। किसी भी परिस्थिति में अपने पर से कॉन्फिडेंस न खोए। खुद को और अपनी स्किन रूटीन को भी समय दें।

लटाओं का ये खिलखिलाता अंदाज

एक वक्त था, जब बॉलीवुड की हर अभिनेत्री लटाओं वाला ये खास अंदाज कैरी करती थी। इससे न सिर्फ फेस शार्प लगता है, बल्कि आपकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। मैसी हेयर के साथ साथ चेहरे के दोनों ओर से आती लटाएं बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

हेयर एक्सेसरीज को कहें हाय

हर कोई अपने फैशन और स्टाइलिंग में ज्वेलरी को तो खास जगह देता है, लेकिन हेयर एक्सेसरीज तो इसमें भी गायब ही रहती हैं। ऐसे में अनन्या ने अपने खूबसूरत अंदाज से सबके ज़ेहन में हेयर एक्सेसरीज का धूमिल हो चुका नाम डाल दिया है। ट्रेंड के अनुसार वो स्क्रंची से लेकर हेयर पिन, हेयर बैंड सब इस्तेमाल करती हैं। ये आपकी ड्रेसिंग के साथ साथ स्टाइलिंग को भी काफी क्यूट और ट्रेंडी बना देता है। आप भी अपनी हैरड्रेसिंग के दौरान इन कूल और ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज को ट्राई करेंगी तो काफी कूल दिखेंगी।

Read More : लहंगे से बनाएं नए डिज़ाइनर शरारा, खूबसूरती में लगाएं चार चांद: Designer Sharara

मेकअप में कॉन्टूर का रखें ध्यान

आप जब भी अनन्या की तस्वीरे ध्यान से देखेंगे तो आप पाएंगे कि वो अपने मेकअप में कॉन्टूर को खास महत्व देती हैं। कॉन्टूर के सही इस्तेमाल से जहां आपका चेहरा और चेहरे का आकार काफी शार्प दिखता है, साथ ही इससे आपकी खूबसूरती भी दोगुनी हो जाती है। अगली बार से आप जब भी मेकअप करें तो फेस कॉन्टोर का प्रयोग करें, ताकि आपकी फेस लाइन भी कमाल हो जाए।

बोल्ड ब्रो और रंगीन मिजाज

मेकअप पर खास ध्यान देने वाली ये खूबसूरत बला वैसे तो अपने हर लुक में शानदार दिखती हैं। लेकिन, इनका जैन जी अवतार सबसे खास है। न्यूड आई हों या स्मोकी मेकअप, अनन्या हर लुक में डार्क लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। लाइनर ब्लू हो, गोल्डन, ग्रीन या रेड अनन्या का ये रंगीन अंदाज काफी तहलका मचाती हैं। बोल्ड ब्रो से उनका ये खास अंदाज और भी ज्यादा खास हो जाता है। अपनी नशीले आखों का इस्तेमाल कैसे किया जाए ये आप अनन्या से बखूबी सीख सकती हैं।

चेहरे को ब्राइट अप करेगा ब्लश

चेहरे को तुरंत फ्रेश, खूबसूरत और ब्राइट अप करने के लिए अनन्या पांडे पिंक ब्लश अप्लाई करने की सलाह देती हैं। अनन्या बताती हैं, की वे खुद हर रोज अपने गालों के साथ साथ आंखों और नाक पर भी ब्लश अप्लाई करती हैं। आजकल सेलिब्रिटीज के बीच नो मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है, अनन्या की स्किन हर समय बेहद खूबसूरत, ग्लोइंग और चमकती हुई नजर आती है, जिसका राज वे ब्लश गेम को मानती हैं। अगर आप भी अनन्या पांडे की तरह हर समय फ्रेश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अपने मेकअप रूटीन में ब्लश को शामिल करना ना भूलें।

फॉलो करें सही फिटनेस रूटीन

अनन्या पांडे भले ही जिम या हार्डकोर वर्कआउट में अपना ज्यादा समय नही देती हैं। लेकिन, अनन्या का मानना है कि सभी को अपनी फिटनेस का ख्याल जरूर रखना चाहिए। हेल्दी और फिट रहने के लिए सही वर्कआउट रूटीन चुनना भी बेहद जरूरी होता है।
आपको अपने लिए ऐसा वर्कआउट रूटीन में शामिल करना चाहिए जिसे करने से आपको खुशी और शांति मिलें। ऐसे में अनन्या स्विमिंग, डांस, योग और एरियल योग जैसी एक्टिविटीज को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करती हैं। अनन्या कहती हैं, ऐसा करने से उन्हें अच्छा महसूस होता है।

स्किन के हिसाब से सही रूटीन चुनें

हेल्दी स्किन और हेल्दी हेयर के लिए हमेशा बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। अनन्या पांडे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन स्किन केयर DIY शेयर करती रहती हैं। अनन्या कहती हैं, कि वे ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बालों के लिए हर रोज घर में उगे हुए एलोवेरा को अपने चेहरे और बालों पर अप्लाई करती हैं। ऐसा करने से उनकी स्किन चमकदार और बाल सॉफ्ट और स्ट्रॉन्ग बने रहते हैं। एलोवेरा जेल स्किन और बालों के लिए बेहद सस्ता और फायदेमंद जुगाड है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...