Kundan Jewellery Style: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और हर महिला खुशियों, उल्लास और उत्साह के इन दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार है। ड्रेसेज के साथ ही मेकअप पर वे खास ध्यान देती हैं। लेकिन इसी के साथ जरूरी है अपने आउटफिट के साथ सही ज्वेलरी पसंद करना। ट्रेडिशनल लुक के लिए सही और फैशनेबल ज्वेलरी का चुनाव जरूरी है। अगर आप भी परफेक्ट लुक चाहती हैं तो इस बार कुंदन ज्वेलरी चुनें। दरअसल, इन दिनों कुंदन ज्वेलरी काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड डीवाज भी इसे खास पसंद करती हैं। कारण है यह काफी रॉयल लुक देती हैं और इसमें ढेरों वैरायटी आपको मिल जाएंगी। तो चलिए जानते हैं लेटेस्ट ट्रेंडिंग कुंदन ज्वेलरी।
कुंदन विद मल्टी कलर स्टोन
कुंदन का हार आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस फेस्टिव सीजन में या फिर किसी शादी फंक्शन में आप रॉयल लुक चाहती हैं तो चुनें कुंदन विद मल्टी कलर स्टोन चोकर और रानी हार। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने संगीत फंक्शन में शाही लुक पाने के लिए इसी तरह का हार और चोकर वियर किया था। आप चाहें तो इन दोनों में से कोई एक भी वियर कर सकती हैं। लेकिन अगर कियारा जैसा लुक चाहिए तो फिर दोनों को साथ पहनें। हार में लगे कॉन्ट्रास्ट मल्टी कलर स्टोन इसका लुक और बढ़ा देते हैं।
कुंदन विद पोलकी डायमंड
कुंदन पोलकी डायमंड सेट देखने में बहुत ही शानदार लगता है। खास बात यह है कि इसमें इतनी चमक होती है कि इसके साथ आपको कोई और ज्वेलरी वियर करने की जरूरत नहीं पड़ती है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी वेडिंग में कुंदन पोलकी डायमंड का हैवी सेट वियर किया था। आपको ऐसी ही कॉपी बाजार में और ऑनलाइन में एक हजार रुपए की रेंज में मिल जाएगी। हालांकि काम के अनुसार इसका रेट बढ़ता जाता है।
कुंदन और पर्ल का साथ
पर्ल और कुंदन का कॉम्बिनेशन हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है। अगर आप भी कुछ डिफरेंट स्टाइल का कुंदन सेट पहनना चाहती हैं तो एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की तरह थ्री लेयर वाला कुंदन सेट पसंद करें। इस सेट में कुंदन का बारीक काम होने के साथ ही बड़े कुंदन भी लगाए गए हैं। सेट को और हैवी लुक देने के लिए पर्ल लगाए गए हैं। ऐसे सेट की कॉपी आपको आसानी से 2500 से 5000 की रेंज में मिल जाएगी।
कुंदन और पन्ने का साथ है हिट
कुंदन और एमरल्ड यानी पन्ने का कॉम्बिनेशन हमेशा ही हिट साबित होता है। पन्ने के ग्रीन कलर के कारण कुंदन और भी निखरा हुआ दिखता है। खास बात यह है कि कुंदन और पन्ने का हार हर रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट पर अच्छा लगता है। आप इसे व्हाइट के साथ ही ग्रीन, रेड, ब्लैक, क्रीम आउटफिट पर पहन सकती हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने रेड कलर की साड़ी के साथ इस कॉम्बिनेशन का चोकर हार पहना, जो बहुत ही शानदार लग रहा था।
कुंदन हसली है नया ट्रेंड
हसली एक ट्राइबल पैटर्न हार होता है। आजकल यह कुंदन में भी मिलने लगा है। इसके अलग पैटर्न के कारण इस पर लोगों की नजर ठहर जाती है। पिछले दिनों एक इवेंट में नीता अंबानी ने कुंदन हसली पहनी थी। नीता की यह रॉयल च्वॉइस देखकर सभी इंप्रेस हो गए थे। कुंदन हसली की कॉपी आपको अब मार्केट में मिल जाएगी। कुछ अलग वियर करना चाहती हैं तो इसे अपने कलेक्शन में जरूर रखें।
इस डिफरेंट पैटर्न को देखें
अलग दिखने के लिए कुछ अलग पसंद भी करना पड़ता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस सोनम कपूर से बहुत कुछ सीख सकती हैं। फैशन आइकन सोनम ने अपनी वेडिंग में बहुत ही शानदार कुंदन सेट वियर किया किया था। चोकर के साथ उन्होंने बड़े बड़े कुंदन लगा हैवी हार वियर किया। ये पैटर्न आपको हमेशा ही गॉर्जियस लुक देगा। इसे जरूर ट्राई करें। वहीं सोनम की मम्मी सुनीता कपूर ने भी कुंदन का खूबसूरत सेट वियर किया। सोनम कुंदन ज्वेलरी काफी पसंद करती हैं। और इसके डिफरेंट पैटर्न उनके कलेक्शन में शामिल है।
