मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन के साथ अक्षय खन्ना करेंगे अपना वेब डेब्यू: Akshaye Khanna Web Debut
Akshaye Khanna Web Debut

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी अपनी एक अलग तरह की फैन फॉलोइंग हैं। हालांकि किस्मत के मामले में वो थोड़े स्टार पुत्र होने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में अपना टैलेंट दिखाने का उतना मौका नहीं मिल पाया। लेकिन कहते हैं न मन में चाह होनी चाहिए। एक नई उम्मीद के साथ अक्षय खन्ना भी अपना वेब डेब्यू कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट रवीना टंडन होंगी। इस वेबसीरीज का नाम लेगेसी है। इसमें दोनों की एक दूसरे के साथ कैमिस्टी नजर नहीं आएगी। बल्कि यह दोनों एक- दूसरे के कंपटीटर के तौर पर नजर आने वाले हैं। यह सीरीज जी 5 पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में हुए हमले की घटना पर बेस्ड है। यह हमला 2022 में हुआ था। 

READ ALSO: ट्विंकल खन्‍ना की मास्‍टर्स डिग्री देती है संदेश कि कुछ सीखने की कोई उम्र नहीं होती: Twinkle Khanna Master Degree

शूटिंग हो चुकी है पूरी

अपने इस कमबैक पर या कहें कि एक नई शुरुआत के लिए अक्षय काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि यह एक चेंज है और समय के साथ बदलना जरुरी होता है। उनकी वेबसीरीज को विजय गुट्टे डायरेक्ट कर रहे हैं। इनके साथ अक्षय पहले भी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म में काम कर चुके हैं। इस वेबसीरीज की बात करें तो 2024 के अंत या 2025 में रिलीज होने की खबरें हैं।

अक्षय का करिअर

अक्षय विनोद खन्ना के बेटे हैं। उनके पिता ने ही उन्हें हिमालयपुत्र के जरिए लॉन्च किया था। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी। लेकिन सुभाष घई की फिल्म ताल ने उन्हें एक एक्टर के तौर पर पहचान दी थी। इसके बाद अक्षय ने ताल, बॉर्डर, हलचल, हंगामा, गांधी माय फादर, रेस, दिल चाहता है जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इस वेबसीरीज से पहले बॉलीवुड फिल्म सेक्शन 375 में नजर आ चुके हैं।