रूही की जगह अभिरा को लगेगी पहली हल्दी, बी-नानू को देख हो जाएगी इमोशनल: YRKKH Today Twist
YRKKH Today Twist

YRKKH Today Twist : टेलीविजन के चर्चे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दोनों रूही की शादी में नए-नए तमाशा देखने को मिल रहे हैं। पिछले एपिसोड में दादी सा अरमान को शादी करने के लिए इमोशनली ब्लैकमेल करती हुई नजर आती हैं जिससे वह परेशान हो जाता है और उससे कुछ समझ नहीं आता कि आखिरकार उसे क्या करना चाहिए। वहीं आने वाले एपिसोड्स में भी कुछ इसी तरह ट्विस्ट नजर आने वाले हैं।

Also read: बच्चियों की गजब परवरिश कर रही हैं रुबीना दिलैक, ऐसे विकसित कर रही हैं अच्छे गुण: Rubina Dilaik’s Parenting

रुही को फोन करेंगी दादी सा

आने वाले एपिसोड में अरमान अपने पापा यानी माधव को फोन करता है तभी उसके कमरे में विद्या आ जाती है और उससे बात करने लगती है। इसके बाद अरमान तैयार होकर हल्दी के लिए नीचे पहुंचेगा। इसी बीच रूही दादीसा को फोन करेगी और पूछेगी कि हल्दी हो गई अरमान और आप लोगों ने मेरे लिए हल्दी भेज दी है ना वहां क्या हो रहा है मुझे बताइए मुझे डर लग रहा है आप लोग चुप क्यों है दादी सा मुहूर्त पूरा होने वाला है कुछ बोलिए। इसके बाद दादी सब कहेंगे कि कुछ नहीं बस दूल्हे राजा का सिर चकरा रहा है इसलिए टाइम लग रहा है।

अभिरा को लगेगी हल्दी

YRKKH Update
Haldi Ceremony

इधर,आने वाले एपिसोड में तीनों बच्चे रूही के लिए हल्दी लेकर गोयनका हाउस जाते हुए दिखाई देंगे। रास्ते में उन्हें अभिरा मिल जाएगी। इसके बाद गाड़ी खराब होने की वजह से वह सभी उसके साथ कोई ना का हाउस जाएंगे। रास्ते में गाड़ी में ठोकर लग जाने की वजह से पहली हल्दी अभिरा को लग जाएगी।

बी -नानू को देख होगी इमोशनल

इसके बाद बी-नानू बाहर आएंगे और उन्हें देखकर अभिरा काफी। इमोशनल हो जाएगी और उनके गले लग जाएगी। वह कहेंगे कि आज मुझसे ज्यादा ही कोई बेबस होगा कि खड़े होकर तमाशा देख रहा हूं और कुछ नहीं कर पा रहा हूं। वह कहेंगे चल बेटा तू यहां चल तभी अभिरा बोलेगी कि ना यह मेरा घर है ना वह मेरा घर था अब देखते हैं आने वाले एपिसोड में क्या कमाल होता है

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...