चाहकर भी अरमान अभिरा का तलाक नहीं रोक पाएगा माधव,फूफा सा होंगे परेशान: YRKKH Upcoming Twist
YRKKH Upcoming Twist

YRKKH Upcoming Twist: टेलीविजन के चर्चित शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल दादी सा अरमान और रूही को शादी के जोड़े में देखकर खूब खुश हो रही हैं। वो रुही की तारीफ करेंगी और बात-बात पर अभिरा को ताना मारेंगी ऐसे में अभिरा इमोशनल हो जाएगी और वहां से जाने की कोशिश करेगी। हालांकि दादी सा उसे रोक लेंगी और दादीसा से बचने के लिए अभिरा अरमान और रूही का सरप्राइज खराब कर देगी वह कहेगी कि अरमान दोस्तों को बैचलर पार्टी करनी है इसलिए वह रूही के साथ पार्टी का आयोजन कर रहा है। उसकी तैयारी के लिए मुझे जाना पड़ेगा। अरमान बैचलर पार्टी का नाम सुनते ही भड़क जाएगा। 

read also: जनरेशन लीप के बाद पलटी इन शोज की किस्मत, टीआरपी की लिस्ट में बने टॉप सीरियल: TRP After Generation Leap

अरमान दादी सा से साफ-साफ बोल देगा कि वह पार्टी में नहीं जाएगा। दादी सा अरमान को मनाएंगे और बैचलर पार्टी में जाने को कहेंगी। वह परेशान होकर अपने कमरे में चला जाएगा। रूही बैचलर पार्टी के लिए अरमान के कपड़े निकलेगी और रोमांटिक बातें करते-करते उसके गले में बहुत जोर से टाई बांध देगी। इससे अरमान को सांस लेने में दिक्कत होगी और वह खांसने लगेगा। रूही घबरा जाएगी ऐसे में अभीरा दौड़कर अरमान के पास आएगी और कैंची से टाई को काट देगी। 

अरमान के ठीक होने के बाद रूही को अभिरा पर गुस्सा करते हुए देखा जाएगा। वह उसे अरमान से दूर करेगी और बोलेगी तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमारे कमरे में बिना परमिशन के आने की। वह से बाहर भेजेगी और नॉक कर के अंदर आने को कहेगी। उधर माधव के हाथ में अभीर और अरमान के तलाक के पेपर्स लग जाएंगे। 

माधव को पता चल जाएगा कि अभीरा और अरमान का तलाक नहीं हुआ है और वह रूही की शादी रुकवाने के लिए बढ़ेगा लेकिन बीच में उसका एक्सीडेंट हो जाएगा। फूफा सा का पता चल जाएगा कि माधव को सच पता चल गया है ऐसे में वह घबरा जाएंगे। जब उन्हें माधव के एक्सीडेंट की खबर मिलेगी तो वह चैन की सांस लेंगे और जल्द से जल्द अरमान और अभीरा का तलाक करवाने की कोशिश करेंगे।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...