फटी एड़ियों और डेड स्किन की होगी छुट्टी, घर पर आसानी से बनाएं संतरे के छिलके का स्क्रब: Orange Peel Benefits
orange peel Scrub For Cracked Heels

Orange Peel Benefits: पैरों और एड़ियों की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है जितना कि आपकी बॉडी के बाकी हिस्सों की केयर करना। कई बार नजरअंदाज कर देने के बाद हमारे पैर फटी हुए नजर आते हैं, जो देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। पैरों को सुंदर और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप एक सस्ता और बेहतरीन तरीका आजमा सकते हैं, जिसमें घर पर संतरे के छिलके का स्क्रब बनाकर आप खूबसूरत पैर पा सकते हैं। ‌दरअसल संतरे के छिलके में कुछ ऐसे नेचुरल एसिड मौजूद होते हैं, जो त्वचा को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करते हैं और डेड सेल्स और अशुद्धियों को दूर करते हैं। इसकी वजह से त्वचा अंदर से नरम और चिकनी हो जाती है।

Also read: संतरे के छिलके से कम हो सकते हैं चेहरे पर पिंपल्स के दाग-धब्बे, जानें तरीका: Orange Peel For Pimples

Orange Peel Benefits
Orange Peel Benefits

संतरा स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद है। वहीं इसका छिलका भी इससे कम नहीं होता है। संतरे का छिलका स्किन को अंदर से पोषण देने का काम करता है। संतरे के छिलके में विटामिन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व भरे होते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। संतरे के छिलके का पाउडर बनाकर हम इसे कई तरह से स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। रिसर्च के अनुसार, संतरे के छिलके, इसके फांकों से कई गुना ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। संतरे के छिलके का स्टीम, स्क्रब और फेसपैक जैसे कई तरीकों से इसका उपयोग किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की एलर्जी को भी त्वचा से दूर कर सकता है।

 Orange Peel Scrub
Orange Peel Scrub

संतरे के छिलके का स्क्रब बनाने के लिए एक कप सूखे हुए संतरे के छिलके, चौथाई कप नारियल का तेल या जैतून का तेल और आधा कप दानेदार चीनी या नमक की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए ताजा संतरों के छिलकों को उतार लें और इन्हें किसी थाली या प्लेट पर धूप में सूखने के लिए फैला दें। यह कुछ दिन में सूख जाएगा। जब यह सुख जाए तो इसके छिलकों को मिक्सर की मदद से बारीक पीस लें और एक महीन पाउडर बना ले।

जब आपको इसको लगाना हो तो एक कटोरी में संतरे के छिलके का पाउडर डालें और उसमें नमक या चीनी डालकर मिक्स करें। इसके बाद जैतून या नारियल के तेल को डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। आप इसमें कोई एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें चंदन पाउडर, नींबू का रस और गुलाब जल को भी ऐड कर सकते हैं। ये सभी चीजें डेड स्किन को दूर करने में मददगार साबित होती हैं और रंगत को निखारने का काम करेंगी।

स्क्रब को अप्लाई करने के लिए अपने पैरों को गुनगुने पानी में डालकर गिला करें। इसके बाद संतरे के छिलके के स्क्रब को अपने पैरों पर अप्लाई करें। एड़ी और पैरों को ही नहीं बल्कि तलवे पर भी इसे लगाकर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। अब गुनगुने पानी से पैरों को साफ कर लें और एक तौलिए से सूखाने के बाद पैरों को मॉइश्चराइज जरूर करें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...