Orange Peel For Pimples: खूबसूरत और बेदाग त्वचा भला कौन नहीं चाहता। हर किसी का सपना होता है कि उसकी स्किन बिल्कुल क्लीयर और स्पॉटलेस हो। इसके लिए लड़कियां हर तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद भी स्किन पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्होंने कल्पना की हो। ऐसे में जिन लोगों को स्किन पर पिंपल्स की समस्या रहती हैं, उन्हें पिंपल के साथ-साथ इससे होने वाले दाग भी झेलने पड़ते हैं।
यह भी देखें-होंठों की डेड स्किन को हटाने के लिए लगाएं ये होममेड लिप स्क्रब: Lip Scrub
पिंपल्स के दाग को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपने इसके लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लिया है और उसके बाद भी रिजल्ट कुछ खास नहीं है, तो आपको आपके फ्रिज में पड़े संतरे का इस्तेमाल करना चाहिए।
जी, हां किचन में रखा संतरा आपको आपकी इस समस्या से निजात दिला सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे संतरा आपको पिंपल्स के जिद्दी दाग से छुटकारा दिला सकता है।
सामग्री
- संतरे के छिल्के
- कच्चा दूध
- शहद
कैसे बनाएं

- चेहरे को दाग-धब्बों से राहत दिलाने के लिए आपको एक बाउल में सबले पहले 2 संतरों के छिलकों को पीस लेना है।
- इसके बाद इसमें 2 से 4 चम्मच कच्चा दूध और करीब 2 चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिला लें।
- अब इस तैयार पैक को अपने चेहरे पर एक साफ ब्रश की मदद से अप्लाई करें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। ध्यान रहे इसे चेहरे को साफ करके और पानी को सूखाकर ही अप्लाई करें।
- इसके सूख जाने पर इसे पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द बेहतरीन रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
संतरे के छिलके के फायदे

- इसके छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
- इसके अंदर मौजूद तत्व आपके चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम करने का काम करते हैं।
शहद के अंदर होते हैं ये गुण
- स्टडी कहती है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बहुत ही बेहतरीन इंग्रीडिएंट है।
- इसके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद पोर्स को क्लीन करने में मदद मिलती है।
- इसके साथ ही शहद आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करता है।
- शहद के इस्तेमाल से स्किन मॉइस्चराइज रहती है और हाइड्रेट बनी रहती है।
कच्चे दूध के गुण

- स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने के लिए कच्चा दूध काफी फायदेमंद माना जाता है।
- इसके अंदर विटामिन-ए पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
- साथ ही कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम भी करता है।
टैनिंग के लिए लगाएं ये पैक

इसके अलावा गर्मियों को मौसम में टैनिंग की समस्या काफी आम है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए आप संतरे के छिलके के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर चेहरे और टैन वाले एरिया पर लगाएं। इसे 15 मिनट बाद साफ कर लें। इससे आपकी स्किन को काफी फायदे भी मिलेंगे।
