Anti Aging Face Pack: जैसे जैसे उम्र का नये पढ़ाव में महिला प्रवेश करती है तो उनमे नए नए बदलाव आते जाते है। और जब उम्र ज्यादा होने लगती है। तब महिलाएं स्वयं को लेकर काफी कांशियस हो जाती है। और अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देने लगती है। वे हर तरह से सुंदर और आकर्षित दिखना चाहती है। इसी तरह जब उनके चेहरे पर से ग्लो जाने लगता है तो वह ज्यादा परेशान होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही अपनी त्वचा पर ध्यान दें जिससे आपकी त्वचा हमेशा जवां बनी रहेगी। साथ ही त्वचा ग्लो भी करेगी। आईए जानिए इस तरह के फेस पैक जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना दें।
Also read: अच्छा खानपान ही है असली एंटी एजिंग: Anti Aging Skin Care
अंडा और शहद फेस पैक

अंडा त्वचा में कसाव बनाए रखता है साथ ही शहद से त्वचा को एक माॅइश्चर मिलता है जिससे त्वचा ग्लो करती है। तो ऐसे में आप थोड़ा सा अंडा लेकर उसमे शहद को अच्छी तरह मिला लें। जब वह अच्छी तरह मिल जाए तो उसे चेहरे पर लगा लें। और सूखने 15 से 20 मिनट सूखने दें। इसके बाद चेहरा धो लें आपकी त्वचा ग्लो करने लगेगी। और आप इसे हफते में दो बार भी लगा लेंगी तो आपकी त्वचा ढीली नहीं पड़ेगी।
केला और दही
केले में पोटेशियम और कई विटामिन्स होते है जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते है। केला त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ त्वचा की कमी को दूर करता है। इसके साथ ही दही त्वचा को एक्सफोलाइट करता है। जिससे त्वचा साफ नजर आती है। इस पैक को बनाने के लिए थोड़े से केले को मिक्सी में चला ले जिससे इसका पेस्ट बना जाएं फिर इसमे दही मिला लें। ये पैक तैयार है इसे चेहरे की त्वचा पर अच्छी तरह लगा लें। इससे आपकी त्वचा में कसाव भी आ जाएगा और त्वचा ग्लो भी करने लगेगी।
खीरा और एलोवेरा
खीरा त्वचा को ताजगी भरा बनाता है साथ ही इससे त्वचा मुलायम होती है। साथ ही एलोवेरा त्वचा को मुलायम बनाने के साथ त्वचा को जवां बनाता है। इसके लिए आप खीरे का रस लेकर उसमे एलोवेरा का जेल मिला ले। और फिर अच्छी तरह मिक्स करके उसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें और फिर चेहरे को धो ले। आपका चेहरा चमकदार बन जाएगा।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे की त्वचा में कसाव लाती है। आपकी त्वचा को लटकने से बचाती है। साथ ही गुलाब जल चेहरे पर ग्लो लाता है साथ ही त्वचा को हाइड्ेट करता है। तो इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आप मुल्तानी मिटटी में गुलाब जल को मिक्स कर लें। और फिर उसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दे। फिर चेहरा धो दें। आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
ओटमील और दूध
ओटमील का कार्य होता है चेहरे की त्वचा में कसाव लाना। और दूध का कार्य होता है त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ चमकदार बनाना। तो आप इस पैक को इस तरह बनाए। थोड़ा सा ओटमिल लेकर उसमे दूध लें ले। और दोनो को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगा ले। थोड़ी देर बाद चेहरा धो दे।
