सर्दियों में इन फूड्स के सेवन से स्किन को करें मॉइस्चराइज: Winter Foods for Dry Skin
Winter Foods for Dry Skin

सर्दियों में इन फूड्स के सेवन से स्किन को करें मॉइस्चराइज

Winter Foods for Dry Skin : सर्दियों में अगर आप अपनी खराब होती स्किन से परेशान हैं, तो इसके लिए कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज कैसे करें?

Winter Foods for Dry Skin : कहते हैं अगर आहार अच्छा हो तो तन और मन दोनों ही अच्छा होता है। कई लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी आहार का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आहार से आपका चेहरे पर भी निखार आता है। जी हां, आपका आहार जिस तरह का होता है, चेहरे पर चमक भी उसी के हिसाब से होती है। अगर आप एक हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं, तो आपकी स्किन की चमक लंबे समय तक बरकार रहती है। सर्दियों की बात करें, तो इस सीजन में भी कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी, जो आपकी ड्राई होती स्किन के लिए कारगर साबित हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही कुछ आहार के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों के दिनों में भी आपकी स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में किस तरह के फूड्स से स्किन को मॉइस्चराइज किया जा सकता है?

Also read : Post Waxing Care: वैक्सिंग के बाद स्किन की कुछ ऐसे करें केयर

Winter Foods for Dry Skin
Winter Foods for Dry Skin-Avocado

यदि आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी स्किन काफी चमकदार और खूबसूरत दिखे, तो अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करना न भूलें। एवोकाडो में भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आपकी ड्राई होती स्किन में जान डाल सकता है। अगर आप लंबे समय से अपनी ड्राई स्किन से परेशान हैं, तो एवोकाडो को तरह-तरह से अपने आहार में शामिल करें।

fish
fish

सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए फैटी फिश का सेवन करें। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट बनाना है। साथ ही स्किन को अंदर से मॉसइस्चराइज कर सकता है। इतना ही नहीं, यह फिश आपके आंखों के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकता है।

स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा देने के लिए अंडों का सेवन करें। अंडा आपकी स्किन को मॉस्चराइज कर सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी स्किन के सेल्स को डैमेज होने से रोकता है। साथ ही इसमें सल्फर और ल्यूटिन की अधिकता ह ोती है, जिससे सर्दियों में आपकी स्किन की नमी बरकरार रहती है। अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सर्दियों में इस हेल्दी आहार को शामिल करना न भूलें।

eggs
eggs

स्किन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए टमाटर का सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी के अलावा लाइकोपीन होता है, जो आपकी स्किन को फ्रेश करने में मददागार हो सकता है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। क भी शामिल कर सकते हैं, जिससे सर्दियों में भी आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहेगी।

स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने के लिए गाजर का सेवन करें। इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए पाया जाता है, जो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही यह स्किन को झुर्रियों और फाइन-लाइंस से भी सुरक्षित रखने में प्रभावी है।

Carrot
Carrot

सर्दियों में ड्राई होती स्किन के लिए इन हेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, आपकी स्किन ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...