इस तरह से करें फिटकरी का इस्तेमाल और पाएं मुलायम हाथ: Fitkari for Skin
Fitkari for Skin

इस तरह से करें फिटकरी का इस्तेमाल और पाएं मुलायम हाथ : fitkari for skin

फिटकरी हमारे हाथ पैरों को मुलायम बनाने का काम करता है। अगर आप त्वचा पर कहीं भी फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए सख्त त्वचा मुलायम हो जाती है।

Fitkari for Skin: आपने अक्सर ही फिटकरी का इस्तेमाल अपने घरों में किया होगा। फिटकरी हमारे हाथ पैरों को मुलायम बनाने का काम करता है। अगर आप त्वचा पर कहीं भी फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए सख्त त्वचा मुलायम हो जाती है। वैसे तो त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, परंतु वह बहुत ही ज्यादा महंगे होते हैं। लेकिन अगर आप अपने हाथों को और भी अच्छे तरीके से मुलायम बनाना चाहते हैं तो इसके लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक घरेलू उपाय होता है और बहुत ही ज्यादा सस्ता उपाय होता है, तो आईये आपको बताते हैं कि आप किस तरीके से फिटकरी का इस्तेमाल करें और अपने हाथों को मुलायम बनाएं।

Also read : स्किन के लिए फायदेमंद- न्यूरोकॉस्मेटिक्स

फिटकरी और नींबू का रस

Fitkari for Skin
fitkari and lemon

सबसे पहले आप फिटकरी का पानी तैयार कर ले। उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण में हाथों को लगभग 5 मिनट के लिए रखें और फिर तौलिए से साफ करके कॉफ़ी से स्क्रब कर ले। इसके बाद आप हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें। इस तरीके से हाथ सॉफ्ट हो जाते हैं और हाथों की टैंनिंग भी दूर हो जाती है। इस नुस्खे को रात में सोने से पहले कर सकते हैं।

फिटकरी और नारियल का तेल

fitkari and coconut oil
fitkari and coconut oil

फिटकरी के पानी में एक छोटा चम्मच नारियल का तेल डाल ले और इस पानी में कुछ वक्त के लिए अपने हाथ को रखें। आप अगर चाहे तो हाथों को लाइट मसाज भी दे सकते हैं। इसके बाद हाथ बाहर निकाल ले और टॉवल से साफ करें। इसके बाद हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें। इसे रोजाना दिन में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके हाथ मुलायम हो जाते हैं और ड्राई भी नहीं होते हैं।

फिटकरी और एलोवेरा जेल

fitkari and aloevera gel
fitkari and aloevera gel

अगर आप इंस्टेंट रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फिटकरी का पानी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके हाथ मुलायम होने के साथ-साथ मॉइश्चराइजर भी हो जाते हैं।

फिटकरी और नमक

fitkari and salt
fitkari and salt

अगर आपके हाथों में किसी वजह से सूजन आ रही है तो आप इसके लिए फिटकरी के पानी के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी के पानी में नमक डाल ले। इसके बाद 10 मिनट के लिए अपने हाथ उसमें रखे। कुछ देर बाद हाथों को टॉवल से साफ कर ले। इससे आपको इंस्टेंट आराम मिलता है और हाथ मुलायम हो जाते हैं।

फिटकरी और गुलाब जल

fitkari and rose water
fitkari and rose water

फिटकरी के पानी में गुलाब जल मिक्स करें और इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भर के रख ले। इसके बाद आप इस पानी को दिन में 3 से 4 बार हाथों पर स्प्रे करें। इसके बाद हाथों को आहिस्ता आहिस्ता एक दूसरे से जोड़कर हल्की मसाज करें। इससे आपके हाथों में अच्छी खुशबू आती है और आपके हाथ भी मुलायम हो जाते हैं।

अगर आप इस तरीके से फिटकरी का इस्तेमाल करेंगे तो आपको इंस्टेंट रिजल्ट मिल सकता है। लेकिन किसी भी तरह का नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...