Hairstyles For Ganesh Chaturthi: हर साल की तरह इस साल भी बप्पा पूरे 10 दिनों के लिए हम सभी के घरों में विराजमान होने वाले हैं। जिसके बाद 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। हिंदू धर्म में गणेश उत्सव और गणेश चतुर्थी के त्योहार की बड़ी मान्यता है। जिसके लिए सभी लोग कई हफ्तों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। ऐसे में महिलाएं अधिकतर पूजा और पूजा के दौरान बढ़िया से बढ़िया ट्रेडिशनल लुक्स स्टाइल करने के लिए एक्साइटेड रहती हैं। आज हम आपके एथेनिक आउटफिट्स को कंप्लीट करने के लिए कुछ सुपर ट्रेंडी हेयर स्टाइलिंग आइडियाज लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Also read: पाएं पैंट के साथ ट्रेंडी लुक: Trendy Look with Pant
गणेश चतुर्थी की पूजा में एथेनिक आउटफिट्स के साथ बालों को ऐसे करें खूबसूरती से स्टाइल: Trendy Hairstyles For Ganesh Chaturthi
आलिया का रेट्रो हेयर स्टाइल
गणेश उत्सव के दौरान अपने साड़ी लुक्स को रिट्रो फील देना चाहती हैं, तो आलिया भट्ट की तरह बालों को फ्रेश गुलाबो के साथ एक्सेसराइज कर सकती हैं। इस लुक में आलिया ने काफी स्टाइलिश व्हाइट साड़ी को सॉफ्ट और लूज कर्ल्स के साथ खूबसूरत लाल गुलाबों से स्टाइल किया है। इस तरह का हेयर स्टाइल आजकल काफी ट्रेडिंग है। इसे आप गणेश चतुर्थी पूजा के दौरान साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
कियारा का खास पोनीटेल हेयरस्टाइल
पोनीटेल हेयर स्टाइल किसी भी एथेनिक आउटफिट को खूबसूरती से स्टाइल करने के लिए सबसे सुंदर और आसान हेयर स्टाइल होता है। लेकिन फेस्टिवल्स के लिए परफेक्ट पोनीटेल हेयरस्टाइल चाहती हैं, तो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में कियारा ने बालों को सिंपल लो पोनीटेल में टाय कर खूबसूरत गोल्डन लेस से एक्सेसराइज किया है। आप लेस के बजाय अपना ट्रेडिशनल परांदा भी स्टाइल कर सकती हैं।
शनाया का क्लासिक गजरा बन
खास फेस्टिवल सीजन हेयर स्टाइलिंग की बात करें और देसी स्लीक गजरा बन ऑप्शन में न हो, तो नहीं हो सकता है। पूजा फेस्टिवल्स के दौरान किसी भी एथेनिक आउटफिट को क्लासिक बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया जा सकता है। इस लुक में एक्ट्रेस शनाया कपूर ने बेहद खूबसूरत साड़ी के साथ सेंटर पार्टीशन स्लीक बन हेयरस्टाइल को टाय किया है। आप इसे साड़ी और सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अनन्या के स्टाइलिश वेवी कर्ल्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे फैशन और स्टाइल के मामले में सबसे आगे रहती हैं। आप भी अनन्या पांडे की तरह पूजा फंक्शन में सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं। तो अपने मनपसंद लहंगा चोली के साथ ये सुपर ट्रेंडी और स्टाइलिश हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। इस लुक में अनन्या ने बालों को बीची वेव्स में स्टाइल किया है। ये हेयर स्टाइल यंग गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट है, आप इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।
जहान्वी की ट्रेंडी स्लीक पोनीटेल
आजकल वेस्टर्न से लेकर एथेनिक आउटफिट्स तक सभी के साथ ये सुपर ट्रेंडी स्लीक पोनीटेल एकदम हिट है। आप भी इस फेस्टिव सीजन सुपर हिट दिखने के लिए सुपर ईजी हेयर स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस जहान्वी कपूर का ये ट्रेंडी स्लीक पोनीटेल हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में एक्ट्रेस जहान्वी कपूर ने डिजाइनर साड़ी के साथ ये सुपर ट्रेंडी और कम एफर्ट्स में तैयार होने वाला स्लीक पोनीटेल ट्राई कर सकती हैं।
सारा का फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल
नए फैशन ट्रेंड्स और स्टाइल को देखते हुए आपको बता दें कि आजकल स्ट्रेट हेयर स्टाइल से ज्यादा सॉफ्ट वेवी कर्ल हेयर स्टाइल ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में आप भी गणेश चतुर्थी पर अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बालों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस सारा अली खान की तरह बालों को फ्रंट फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल में टाय कर सकती हैं। इसके अलावा बालों को कर्ल नहीं करना चाहती हैं, तो मैसी हेयर्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
