Overview:
एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करके आप कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आज के समय में प्रदूषण, धूल, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और यहां तक कि तनाव भी स्किन को प्रभावित करता है।
Tips to Get Rid of Acne: स्किन हमारी खूबसूरती ही नहीं, हमारी पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस का भी हिस्सा है। चमकती स्किन से आप बिना मेकअप के भी भीड़ से अलग नजर आ सकते हैं। लेकिन आज के समय में अधिकांश लोग कई स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान हैं। जिनमें सबसे बड़ी समस्या है एक्ने और मुहांसे। ये आपकी खूबसूरती पर दाग जैसे नजर आते हैं। आइए आज जानते हैं, स्किन केयर के गेम चेंजर टिप्स।
आखिर कहां गलतियां कर रहे हैं आप

एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करके आप कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आज के समय में प्रदूषण, धूल, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और यहां तक कि तनाव भी स्किन को प्रभावित करता है। मशहूर सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर इन गलतियों के बारे में बताया।
1. बालों की साफ सफाई पर दें ध्यान
डॉ. रश्मि के अनुसार स्किन केयर का मतलब सिर्फ त्वचा को साफ रखना ही नहीं है। इसमें आपके बाल और स्कैल्प भी अहम हैं। अगर आपकी एक्ने प्रोन स्किन है तो बालों को नियमित रूप से वॉश करें। इससे बाल बिल्कुल नहीं झड़ेंगे। बल्कि आपके बाल और स्किन दोनों हेल्दी होंगे। गंदे बाल और स्कैल्प माथे और जबड़े के आसपास एक्ने का कारण बन सकते हैं। अपनी पीठ और बट की स्किन केयर पर भी ध्यान दें।
2. पेट की सेहत है जरूरी
पेट का सीधा संबंध आपकी त्वचा से होता है। इसलिए पेट की सेहत का ध्यान रखें। आपका पाचन तंत्र जितना अच्छा होगा, आपकी स्किन भी उतनी ही ग्लोइंग होगी। इसलिए पैकेज्ड और प्रोसेस फूड से दूर रहें। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स और इंफ्लेमेटरी फूड से बचें। डेयरी और प्रोसेस्ड शुगर से दूर रहकर आप मुहांसों को काफी हद तक रोक सकते हैं। यानी आपको बर्गर, चिप्स, नमकीन, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, सफेद ब्रेड, पास्ता, सोयाबीन ऑयल और वेजिटेबल ऑयल का सेवन कम करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 और जिंक को डाइट में शामिल करें।
3. पर्याप्त नींद से है कनेक्शन
आमतौर पर लोग नींद को स्किन केयर से जोड़कर नहीं देखते। लेकिन डॉ. रश्मि शेट्टी के अनुसार यह बहुत जरूरी है। अगर आप रात में सिर्फ छह घंटे की नींद ले रहे हैं तो ये काफी नहीं है। नींद का एक रूटीन बनाएं। समय पर सोएं और समय पर जागें। कोशिश करें कि आप सूरज उगने से पहले जाग जाएं। जब सूरज की किरणें रेटीना पर पड़ती हैं तो यह सर्केडियन साइकल में सुधार करती हैं। पर्याप्त नींद से स्किन को रिपेयर होने का भी समय मिल पता है।
4. खुश रहें, तनाव छीन लेगा नूर
तनाव आपके चेहरे के नूर से छीन सकता है। इससे एक्ने की समस्या ट्रिगर होती है। इसलिए तनाव मुक्त और खुश रहने की कोशिश करें। तनाव आपके शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ाता है, जिससे मुंहासे होने की आशंका होती है। वहीं खुशी से शरीर में हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं और चेहरे पर निखार नजर आता है।
5. इन बातों का रखें ध्यान
त्वचा पर निखार लाने के लिए उसे हाइड्रेट रखना न भूलें। दिनभर में पर्याप्त पानी का सेवन करें। इससे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है। और एक्ने की परेशानी दूर होती है। त्वचा और बालों की सफाई के साथ ही आपको अपने तकिए और फोन को भी नियमित रूप से साफ करना चाहिए। क्योंकि इनमें पनपे बैक्टीरिया मुहांसों का कारण बन सकते हैं।
