Overview:
अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपकी स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेट रहे तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने होंगे। समय समय पर स्किन को नेचुरल चीजों से डिटॉक्स करने की जरूरत है।
Natural Skin Detox: हर बदलते मौसम के साथ आपको अपने स्किन केयर रूटीन को भी बदलना चाहिए। गर्मियों का खतरनाक मौसम आ गया है और यह स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस मौसम में चिलचिलाती धूप स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में समय समय पर स्किन को नेचुरल चीजों से डिटॉक्स करने की जरूरत है।
इसलिए बदलना चाहिए स्किन रूटीन

अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपकी स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेट रहे तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने होंगे। स्किन के ऊपर एसिड मेंटल नाम की एक पतली सी सुरक्षात्मक परत होती है। यह परत लैक्टिक और अमीनो एसिड से बनती है, ये फैटी एसिड के साथ आसानी से मिल जाती है। स्किन पर गलत प्रोडक्ट लगाने से इस परत के छिद्र बंद हो जाते हैं और स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं। इसलिए स्किन को अच्छी सफाई, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग की जरूरत होती है। घर की कुछ चीजें स्किन डिटॉक्स में आपके काम आ सकती हैं।
1. टमाटर मास्क लगाएं
गर्मियों में स्किन के लिए टमाटर बहुत ही लाभकारी है। इसमें लाइकोपीन नामक एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे स्किन पर ग्लो आता है और सन टैन भी हटता है। इसके लिए आप टमाटर का पेस्ट बनाकर उसे स्किन पर मास्क की तरह अप्लाई करें। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
2. घर में बनाएं नेचुरल स्क्रब
गर्मियों के मौसम में स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप घर में ही नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं। चीनी और नींबू की मदद लें। चीनी में ग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो स्किन की कोशिकाओं में जाकर उसे फ्रेश बनाते हैं। आप दो टीस्पून चीनी और 2 नींबू के रस लें। दोनों को मिलाकर स्क्रब बनाएं और स्किन पर अप्लाई करें।
3. जोजोबा ऑयल है बेस्ट
गर्मियों में स्किन को अंदर से हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इससे यह फ्रेश दिखती है और कई नुकसान से बचती है। इसके लिए जोजोबा ऑयल बेस्ट है। यह रोम छिद्रों को बंद किए बिना त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इससे बैक्टीरिया के निर्माण से भी बचाव होता है और एक्ने व ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होती है। स्किन हाइड्रेशन के लिए पर्याप्त पानी का सेवन करना भी बहुत जरूरी है।
4. पका हुआ केला आएगा काम

गर्मियों में स्किन को ऑयली करे बिना मॉइस्चराइज करना है तो पका हुआ केला आपके काम आ सकता है। इससे स्किन को पूरा पोषण मिलता है। आप पके हुए केले को मैश करें और इससे स्किन पर मालिश करें। फिर इसे सूखने दें और साफ पानी से वॉश कर लें। आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा।
5. पपीता है पावरफुल क्लींजर
बहुत कम लोग जानते हैं कि पपीता एक पावरफुल क्लींजर है। यह स्किन के लिए जादू जैसा काम करता है। इसके एंजाइम स्किन की अशुद्धियों को दूर करते हैं। आप पपीते की एक स्लाइस लेकर उसे मैश करें और फेस मास्क की तरह चेहरे पर इसे लगाएं। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
6. एलोवेरा है स्किन के लिए अमृत
गर्मियों में एलोवेरा आपकी स्किन के लिए अमृत के समान है। इस जादुई पौधे में ऐसे कई कंपाउंड होते हैं जो आपकी स्किन को पोषित करते हैं। इसके ताजे जेल से स्किन पर मालिश करें। 10 मिनट के लिए इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा वॉश कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से स्किन ग्लो करेगी और आप एक्ने जैसी परेशानियों से दूर रहेंगे।
7. दही और बेसन है शानदार
दही और बेसन दोनों ही आपकी स्किन के लिए शानदार नेचुरल क्लींजर की तरह काम करते हैं। इससे स्किन को पोषण भी मिलता है। आप रोज रात में दो चम्मच दही से चेहरे की मालिश करें और इसे वॉश कर लें। इससे स्किन अंदर तक साफ होगी। आप दही में बेसन मिलाकर उसका फेस मास्क भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे एक्ने, रूखापन, सनटैन, डैड स्किन, दाग धब्बे जैसी परेशानियां दूर होंगी।
