गर्मियों में लिप पिग्मेंटेशन को दूर करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय: Lip Pigmentation Remedy
Home Remedies for Lip Pigmentation

Lip Pigmentation Remedy : होठ अगर स्वाभाविक रूप से गुलाबी हों तो वे देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। लेकिन कई बार होंठों का कलर डार्क हो जाता है, जिसे लिप पिग्मेंटेशन कहा जाता है। डार्क और डिस्कलर्ड लिप्स देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि अपने होंठों को खूबसूरत दिखाने के लिए लड़कियां लिपस्टिक आदि का सहारा लेती हैं। हालांकि, इससे आप कुछ वक्त के होंठों की खूबसूरती बढ़ा सकती हों, लेकिन वास्तव में वे बदरंग ही होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप लिप पिग्मेंटेशन के कारणों को समझें और उन्हें दूर करने के लिए कुछ प्रभावी उपाय अपनाएं।

आनुवंशिकी से लेकर जीवनशैली में बदलाव तक कई कारकों के चलते हमारे होठों का रूप और रंग बदलता है। इसके अलावा, धूप में रहना, निकोटीन के दाग या फिर पोषण संबंधी कमी भी होंठों को बदरंग व अनाकर्षक बनाती है। होंठों की देखभाल के लिए यूं तो मार्केट में कई तरह के प्रोडटक्ट्स अवेलेबल हैं। लेकिन आप कुछ नेचुरल उपायों को अपनाकर भी लिप पिग्मेंटेशन की इस समस्या को दूर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं-

Also read: लिप एजिंग से हैं परेशान, तो ऐसे पाएं छुटकारा: Lip Aging Remedy

अगर आपके होंठ काले व बदरंग दिखने लगे हैं तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन-

  • लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से त्वचा की तरह होंठ भी धूप से झुलस सकते हैं। जिससे वे काले नजर आ सकते हैं।
  • अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो इससे भी लिप पिग्मेंट होते हैं। तम्बाकू में मौजूद केमिकल्स के कारण होंठ काले दिख सकते हैं।
  • कई बार कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में भी लिप पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। उदाहरण के लिए, मुंहासे या हार्मोनल असंतुलन के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाएं होंठों को काला कर सकती हैं।
  • हार्मोनल उतार-चढ़ाव भी होठों के साथ-साथ स्किन के रंग में बदलाव का कारण बन सकते हैं।
  • कई बार आनुवंशिकी कारकों के चलते भी कुछ लोगों के होठों में स्वाभाविक रूप से गहरा रंग हो सकता है।
  • होंठों की देखभाल करने वाले प्रोडक्ट्स या मेकअप प्रोडक्ट्स से आपको एलर्जी हो सकती है और ऐसे में आपको सूजन और डार्क रंग के होंठों की शिकायत हो सकती है। 

लिप पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए करें आइस क्यूब मसाज

Ice Cube Massage
Ice Cube Massage for Lip Pegmentation
  • लिप पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए आपको ना केवल खूब सारा पानी पीना चाहिए, बल्कि होंठों पर आइस क्यूब मसाज भी करनी चाहिए। इससे काले धब्बों को हल्का करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक बर्फ के टुकड़े को एक साफ कपड़े में लपेट लें और उससे अपने होठों की मालिश करें। आपको जल्द ही फर्क नजर आएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि बर्फ त्वचा की कोशिकाओं को मोटा करने में मदद करती है जिससे होंठों को कुछ हद तक मलिनकिरण से छुटकारा मिलता है।

अगर लिप पिग्मेंटेशन का एक कारण डेड स्किन सेल्स का जमा होना है तो ऐसे में लिप्स को एक्सफोलिएट करने के लिए शहद से स्क्रब बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को होठों पर लगाएं और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर इसे हल्के से गीला करें और मसाज करें। अंत में, गुनगुने पानी से होंठों को साफ कर लें।

Lemon
Lemon

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालने में मदद करता है और काले होंठों को लाइटन करता है। इसके लिए एक ताजा नींबू निचोड़कर उसका रस निकालें और सोने से पहले नींबू के रस की कुछ बूंदें अपने होठों पर मलें। सुबह उठकर इसे एक कप ठंडे पानी से होंठों को धो लें। आप चाहें तो नींबू के टुकड़े को चीनी में डुबोएं और एक्सफोलिएशन के लिए इससे अपने होठों को धीरे से रगड़ें।

लिप पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करने में चुकंदर का रस भी बेहद प्रभावशाली साबित हो सकता है। दरअसल, चुकंदर में नेचुरल पिग्मेंट होता है, जो आपके होठों पर प्राकृतिक रंगत लाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आपके पिग्मेंटेड लिप लाइटनर नजर आने लगते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस इतना करना है कि ताजा चुकंदर का रस निकालें और फिर इसेरुई की मदद से अपने होठों पर लगाएं। धोने से पहले 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। लगातार कुछ दिनों तक यह उपाय अपनाने से आपको यकीनन अपने होंठों में फर्क नजर आने लगेगा।

Almond
Almond

बादाम के तेल से होंठों की मसाज करना काफी अच्छा माना जाता है। यह विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है जो मेलेनिन रंग को हल्का करने में भी मददगार है। आप अपने होठों का कालापन दूर करने के लिए बादाम के तेल की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आप बादाम के तेल की कुछ बूंदों से अपने होंठों की मसाज करें और उसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगर आप चाहें तो बादाम के तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं। हालांकि, नींबू का रस मिलाने के बाद आप अपने होंठों को 10-15 मिनट बाद साफ कर लें।