अपने रूखे होठों को भी बनाएं ग्लॉसी, इन बेहतरीन लिप बाम को करें इस्तेमाल: Lip Balm for Glossy Lip
Lip Balm for Glossy Lip Credit: canva

अपने रूखे होठों को भी बनाएं ग्लॉसी, इन बेहतरीन लिप बाम को करें इस्तेमाल

रूखे होठों के लिए बाल्म या लिप बाम का उपयोग किया जा सकता है। लिप बाम में मुख्य रूप से विभिन्न तरह के तेल शामिल होते हैं

Lip Balm for Glossy Lip: रूखे होठों के लिए बाल्म या लिप बाम का उपयोग किया जा सकता है। लिप बाम में मुख्य रूप से विभिन्न तरह के तेल शामिल होते हैं जैसे कि कोकोनट ऑयल, जोजोबा ऑयल, अलमंड ऑयल आदि जो आपके होठों को मुलायम बनाते हैं।

लिप बाम में शहद, बीज वैक्स, सोया लेसिथिन, विटामिन ई आदि भी होते हैं जो आपके होंठों को मुलायम और नरम बनाने में मदद करते हैं। लिप बाम को आप रात में सोते समय और दिन में भी अपने होठों पर लगा सकते हैं। इससे आपके होठों का नमी का स्तर बना रहता है जो उन्हें रूखापन से बचाता है। लेकिन लिप बाम का अधिक उपयोग करने से आपके होठों के चारमरे क्रैक हो सकते हैं, इसलिए इसे मात्रा में ही इस्तेमाल करें। आइये कुछ बेहतरीन लिप बाम के बारे में बात करते हैं जो आपके रूखे होंठो को ग्लॉसी बनाएगा।

यह भी देखे-प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट

मिनिमलिस्ट एसपीएफ़ 30 लिप बाम विद सिरामाइड्स एंड हाइलूरोनिक एसिड

Lip Balm for Glossy Lip
Minimalist lip balm

यह मिनिमलिस्ट एसपीएफ़ 30 लिप बाम बहुत ही अच्छा और नेचुरल लिप बाम है। इस लिप बाम में हमे एसपीएफ30 के साथ ही साथ सेरमाइड्स और ह्यलुरॉनिक एसिड के गुणों भी मिल जाते हैं। यह लिप बाम हमे सॉफ्ट और ब्राइट लिप्स देता है। इसके साथ ही यूवी प्रोटेक्शन भी हमे मिलती है। इसको हम डेली इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से हमारे होंठ रिपेयर भी होते हैं। इस लिप बाम का इस्तेमाल महिलाओं के साथ ही पुरुष भी कर सकते हैं। ये हमारे होंठो के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

खादी अर्क स्ट्रॉबेरी लिप बाम फॉर ड्राई लिप्स

यह स्ट्रॉबेरी लिप बाम हमारे होंठो के लिए काफी बेस्ट है। इस लिप बाम से हम अपने होठों को आसानी से सॉफ्ट और स्मूद बना सकते हैं। यह हमारे डैमेज और चेप्पड लिप्स को हेल्दी बनाने में काफी मदद करता है। यह काफी सॉफ्ट और लाइट टेक्सचर वाला लिप बाम है, जो बहुत ही लाइट है। इसमें हमे विटामिन ई ऑइल के गुण मिल जाते हैं। साथ ही पाएं ग्लॉसी लिप्स मिलते हैं और ड्राइनेस भी कम होती है। यह लिप बाम आपके लिप्स को कई तरह की हार्मफुल यूवी रेज से भी बचाता है। इसमें किसी भी हार्मफुल केमिकल को शामिल नहीं किया गया है।

डॉट एंड की वॉटरमेलन लिप बाम फॉर ग्लोइंग पिंक लिप्स

Dot and Key
Dot and Key

अगर आपको ग्लोइंग और सॉफ्ट लिप्स की चाहत है तो ये लिप बाम आपके लिए काफी बढ़िया हो सकता है। इस लिप बाम में एसपीएफ 30 और विटामिन सी+ई के गुण भी भरपूर हैं। इससे आपके लिप्स को इंटेंस मॉइस्चर भी मिल जाता है। ये आपको नॉन स्टॉप टिंटेड शाइन, डेली सन प्रोटेक्शन भी देता है साथ में हमारे होंठों को ड्राई होने से भी बचता है। यह हमारी लिप्स की पिग्मेंटेशन को भी कम करता है। इससे हमारे डार्क लिप्स भी पिंक और ग्लॉसी हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। यह सभी के लिए काफी बढ़िया प्रोडक्ट है।

बायोटिक मॉर्निंग नेक्टर लाइटनिंग लिप बाम एसपीएफ़ 30

यह लिप बाम हमारे होंठो को लाइट और ब्राइट बनाने में काफी मददगार साबित होता है। यह लिप्स एसपीएफ30 के गुणों के साथ हमे मिलता है। साथ ही ये एक नेचुरल प्रोडक्ट होने के साथ साथ काफी फायदे भी करता है। इसमें हमे बादाम की खूबियां मिल जाती हैं। ये एक नेचुरल और बेस्ट लिप बाम है जो एंटी एजिंग प्रॉपर्टी के साथ आता है। इतना ही नहीं ये ऑरेंज सेंटेड भी है। यह विटामिन ई के गुणों से भरपूर होता है। बता दें, ये एक एंटीऑक्सीडेंट प्रोडक्ट भी है। जिसके इस्तेमाल से हमारे होंठ हेल्दी और सॉफ्ट बने रहेंगे।

LIPAEGIS लिप बाम सीरम विद एसपीएफ़ 30

Lipaegis
Lipaegis

अगर आप अपने डार्क लिप्स को ब्राइट पिंक ग्लो देना कहते हैं, तो इस लिप बाम को जरूर एक बार ट्राय कर सकती हैं। यह लिप बाम हमारे लिप्स को हील करने में भी काफी मददगार साबित होता है। जिससे हमारे होठों के फटने और रूखे होने की समस्या भी कम हो जाती है। इससे हमे एडवांस्ड सन प्रोटेक्शन और साथ ही ब्राइटनेस टोन मिलता है। साथ ही हेल्दी लिस्प के लिए ये प्रोडक्ट काफी बढ़िया है। यह रोज ऑयल, ह्यलुरॉनिक एसिड, शी बटर और कोकम बटर के साथ आता है। यह लिप्स हमारे होंठों को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाता है।