सर्दियों में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए घर पर आसानी से बनाएं ग्लिसरीन का टोनर, स्किन कभी नहीं होगी ड्राई: Skin Care Tips
Homemade glycerin toner

Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में कॉम्बिनेशन टाइप स्किन वाले लोगों को उनकी त्वचा का देखभाल करना थोड़ा चुनौती पूर्ण हो जाता है। ऐसे लोगों के कुछ हिस्से ऑयली होते हैं और कुछ हिस्से ड्राई। कॉम्बिनेशन टाइप स्किन के लोगों को अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स का चयन काफी सोच समझकर करना चाहिए। ऐसे में ग्लिसरीन से बना हुआ टोनर एक अच्छा ऑप्शन है। ग्लिसरीन आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखने में काफी मदद करता है। यह एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है। हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए ग्लिसरीन से टोनर कैसे बनाएं और अपने स्किन केयर रूटीन में से कैसे इस्तेमाल करें।

Skin Care Tips-glycerin benefits for skin
glycerin benefits for skin

स्किन केयर के लिए ग्लिसरीन के कई फायदे हैं। यह हमारे स्किन को मॉइश्चराइज रखता है और ड्राइनेस से बचाता है। ग्लिसरीन अप्लाई करने से त्वचा काफी सॉफ्ट और मुलायम रहती है। यह हमारी स्किन को एक सेफ्टी लेयर प्रोवाइड करता है, जो नमी को बाहर नहीं जाने देता। नियमित उपयोग करने से हमारे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। यह एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है। इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं।

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए ग्लिसरीन से बना हुआ टोनर बेस्ट होता है। इसे बनाना काफी आसान है। इस टोनर को बनाने के लिए एक कप गुलाब जल में दो चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच ऐलोवेरा जेल, 6 से 7 बूंदे नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाने के बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल को काटकर इसका तेल भी इस मिक्सर में डालें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें और इस होममेड ग्लिसरीन टोनर को फ्रिज में स्टोर करके रखें। इस ग्लिसरीन टोनर को चेहरे पर अप्लाई करने से आपको बेहद अच्छे परिणाम मिलेंगे।

how to use glycerin for skin lightening
how to use glycerin for skin lightening

इस होममेड ग्लिसरीन टोनर को इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से फेस वॉश की मदद से साफ करें, जिससे चेहरे पर जमी हुई गंदगी और तेल हट जाएगा। अब स्प्रे बोतल से सीधे चेहरे पर टोनर को स्प्रे करें। या फिर कॉटन के मदद से भी पूरे चेहरे पर इसे लगा सकते हैं। टोनर के सूखने के बाद अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

ग्लिसरीन से बना हुआ यह टोनर सर्दियों में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे का रूखापन दूर होता है और नमी बनी रहती है। नींबू का रस और गुलाब जल कॉम्बिनेशन स्किन के ऑयली के लिए अच्छा है। इसमें कोई केमिकल्स मौजूद नहीं होते हैं। नियमित रूप से उपयोग किया जाए तो चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और चेहरा चमकने लगता है।

जिन लोगों का कॉम्बिनेशन स्किन होता है। उन्हें सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और एक्सफोलिएशन को कम से कम हफ्ते में दो बार जरूर करें। इन लोगों के लिए हल्के और नेचुरल मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल काफी बेहतर साबित होता है। सर्दी के मौसम में धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें। घर पर बने हुए इस टोनर का उपयोग काफी सरल है। अपने चेहरे के ड्राइनेस और ऑयलीपन से बचने के लिए इसे अपने डेली स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। धीरे-धीरे आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...