गर्मियों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ध्यान: Skin Care in Summer
Skin Care in Summer Credit: Istock

Oatmeal Skin Care : ओटमील ब्रेकफास्‍ट की एक प्रमुख डिश है, जिसके हेल्‍थ बेनिफिट्स की लिस्‍ट काफी लंबी है। ये एक सुपरफूड है और आमतौर पर इसे नाश्‍ते और डिनर में खाया जाता है। ओट्स में भरपूर मात्रा में मिनिरल, फाइबर और विटामिन होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और एक हेल्‍दी वेट लॉस जर्नी में मदद कर सकते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं ओटमील का उपयोग सिर्फ आपकी इनर बॉडी को हेल्‍दी रखने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन में मौजूद ड्रायनेस, फ्लेक्‍स और खुजली जैसी ससमस्‍याओं को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। इस सुपरफूड में मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को रिपेयर करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन इसका उपयोग किस प्रकार करना चाहिए चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read : हाइड्रेटिंग स्किन पर निखार लाएंगे ये टॉप 5 केमिकल फ्री शॉवर जेल

स्किन को करे मॉइस्‍चराइज

Oatmeal Skin Care
Moisturize the skin

ओट्स प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपकी बॉडी और स्किन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई होता है जो स्किन में मौजूद ड्रायनेस को कम करके मॉइस्‍चाइज करने का काम कर सकता है।

खुजली से राहत

मौसम में बदलाव के साथ त्‍वचा में ड्रायनेस बढ़ जाती है, जिसकी वजह से खुजली और लालिमा महसूस होने लगती है। ओटमील में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ड्रायनेस और इरीटेशन का इलाज करने में मदद करते हैं। इसके नियमित प्रयोग से खुजली के अलावा रैशेज को भी कम किया जा सकता है।

स्किन को करे एक्‍सफोलिएट

फेस और बॉडी को हफ्ते में कम से कम दो बार एक्‍सफोलिएट करने की सलाह दी जाती है। ओटमील को एक एक्‍सफोलिएट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। ये स्किन में मौजूद अतिरिक्‍त तेल, गंदगी और मृत त्‍वचा को हटाने का काम कर सकता है।

स्किन को रखे सुरक्षित

ओट्स में भरपूर मात्रा में फ्लेवोनोइड्स होते हैं। ये एक प्रकार का कपाउंड है,  जो आपकी स्किन को विषैले पदार्थों और रसायन से बचाता है। इसके अलावा इसके प्रयोग से यूवी रेज से होने वाली समस्‍याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

स्किन कॉम्‍पलेक्‍शन में सुधार

यदि आप चमकदार और साफ कॉम्‍पलेक्‍शन चाहते हैं तो ओटमील का प्रयोग कर सकते हैं। ये चेहरे के निशान, दाग-धब्‍बे और रंग को सुधारने में मदद करता है।

ऐसे करें ओट्स का इस्‍तेमाल

oats
Use oats like this

– अपने नहाने के गर्म पानी में कुछ चम्‍मच बेकिंग सोडा के साथ ओट्स मिलाएं। लगभग 15 मिनट तक टब में बैठें और बाहर निकलने पर सर्कुलर मोशन में स्‍क्रब करें।

– आधा कप ओट्स में एक कप दूध और एक बड़ा चम्‍मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी स्किन पर लगभग 15 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

– ओटमील से एक्‍सफोलिएट बनाने के लिए 5 चम्‍मच ओटमील में एक चम्‍मच शहद और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगभग 5-8 मिनट के लिए रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें।

– इससे आप ऑयली स्किन के लिए क्‍लींजर भी बना सकते हैं। इसके लिए आधा कप पानी में ओटमील मिलाएं और उसे अच्‍छी तरह उबाल लें। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें। लगभग 20 मिनट के लिए पेस्‍ट को चेहरे पर लगा लें और गुनगुने पानी से धो लें।