Step 2: Primer – The secret to a smooth and flawless base
Step 2: Primer – The secret to a smooth and flawless base

Overview:कॉपर पेप्टीसाइड के स्किन को क्या क्या लाभ मिलते हैं

इसका प्रयोग करने से कई सारे एंटी एजिंग लाभ भी प्राप्त किए जा सकते हैं

Copper Pepticides: हाल ही में कॉपर पेप्टीसाइड ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहा है और एक चर्चा का विषय है क्योंकि यह आपकी स्किन को काफी सारे लाभ प्रदान करता है। इस तत्व में कई ऐसे कंपोनेंट होते हैं जो आपके स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी प्रयोग किए जाते हैं। बहुत सारे स्किन केयर एक्सपर्ट्स ने भी कॉपर पेप्टीसाइड की सराहना की है। वैसे तो यह तत्व शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। लेकिन कॉस्मेटिक और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी अब इसका प्रयोग होने लगा है और इसका प्रयोग करने से कई सारे एंटी एजिंग लाभ भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आइए जान लेते हैं कॉपर पेप्टीसाइड के स्किन को क्या क्या लाभ मिलते हैं।

झुर्रियों को दूर करता है

Prep your skin properly
Prep your skin properly

कॉपर पेप्टीसाइड में आपकी स्किन की झुर्रियों को कम करने के गुण होते हैं साथ ही यह ढीली होती स्किन के लिए भी लाभदायक है।

स्किन को इलास्टिक बनाता है

यह स्किन में लचक लाता है। इसका अर्थ है स्ट्रेच होने के बाद आपकी स्किन वापस से वैसी ही हो जाना जैसे पहले थी। स्किन की इलास्टिन समय के साथ साथ कम होती जाती है जिससे एजिंग के लक्षण दिखने लग जाते हैं लेकिन इसका प्रयोग करने से ऐसा नहीं होता है।

हाइपर पिगमेंटेशन को ठीक करता है

अगर आप को स्किन पर हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या है तो इस तत्व का प्रयोग करने से आपकी पिगमेंटेशन धीरे धीरे कम होने लगती है। यह पिगमेंटेशन अक्सर पिंपल्स, धूप में रहने के कारण और प्रदूषण के कारण हो जाती है।

यूवी किरणों से सुरक्षा

सूर्य की यूवी किरणे आपकी स्किन के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं। इन किरणों से स्किन में पिगमेंटेशन, एजिंग, दाग धब्बे आदि दिखने लगते हैं। लेकिन कॉपर पेप्टीसाइड आपको सूर्य की किरणों से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...