Papaya Leaf for Skin
Papaya Leaves Credit: Istock

Papaya Leaf for Skin: स्किन और बालों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए महिलाएं आजकल बोटॉक्‍स ट्रीटमेंट का सहारा ले रही हैं। हालांकि ये भी एक केमीकल ट्रीटमेंट ही है लेकिन इसके साइडइफेक्‍ट्स अपेक्षाकृत कम हैं। बोटॉक्‍स काफी महंगा ट्रीटमेंट है जिसके लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन यदि आप घर में आसानी से और कम खर्च में बोटॉक्‍स करना चाहते हैं तो हरे पपीते के पत्‍ते आपके बेहद काम आ सकते हैं। माना जाता है कि पपीते के पत्‍ते बोटॉक्‍स की तुलना में एक लाख गुना बेहतर होते हैं। बोटॉक्‍स ट्रीटमेंट मांसपेशियों को दुरुस्‍त करके झुर्रियों को कम करने में मदद करता है जबकि पपीता स्किन की ओवरऑल समस्‍याओं में सुधार करने का काम कर सकता है। हरे पपीते का पत्‍ता स्किन पर कैसे काम करता है और इसके क्‍या फायदे हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: नारियल तेल में मिलाएं यह 1 चीज, पाएं त्वचा पर तुरंत कसाव: Coconut and Aloevera for Skin

पपीते का पत्‍ता कैसे करता है काम

How does papaya leaf work
How does papaya leaf work

हरे पपीते के पत्‍ते में पपैन, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए, सी और ई जैसे एंजाइम्‍स होते हैं जो डेड स्किन सेल्‍स को तोड़कर नई सेल्‍स को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा पपीते का पत्‍ता एजिंग से होने वाली समस्‍याओं का सामना कर सकता है, जिससे अधिक उम्र में भी स्किन शाइनी और फ्लॉलेस दिख सकती है। पपीते के पत्‍ते में मौजूद पोषक तत्‍व स्किन की बनावट, हाइड्रेशन और चमक को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये बोटॉक्‍स से कहीं बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

पपीते के पत्‍ते के फायदे

स्किन पर लाए खिंचाव

पपीते के पत्‍ते में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन ई स्किन की डेड सेल्‍स को हटाकर स्किन में कसाव लाता है। साथ ही ये पत्‍ते ब्‍लीच का काम भी करते हैं जिससे रंगत निखारने में भी मदद मिल सकती है।

निखार बढ़ाए

पपीते के पत्‍ते में कई तरह के पोषक तत्‍व होते हैं जो स्किन साफ करने में मदद करता है। पपीते के पत्‍ते का मास्‍क स्किन में निखार लाता है।

झुर्रियों और कालेपन को कम करे

जिस प्रकार बोटॉक्‍स ट्रीटमेंट स्किन में मौजूद झुर्रियों को कम करने का काम करता है उसी प्रकार पपीते का पत्‍ता भी स्किन को टाइट करके झुर्रियां कम कर सकता है। इससे साथ ही ये स्किन की टैनिंग और कालेपन को भी काफी हद तक कम कर सकता है।

Also Read: नवरात्रि में खूबसूरत दिखने के लिए ट्राई करें ये कोरियन फेस पैक: Korean Navratri Face Pack

पपीते के पत्‍ते का मास्‍क

papaya leaf mask
papaya leaf mask

पपीते के पत्‍ते में कई ऐसे प्राकृतिक एंजाइम्‍स होते हैं तो त्‍वचा की आवश्‍यक नमी को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। पपीते के पत्‍ते का फेस मास्‍क नियमित रूप से लगाने से स्किन में कसाव और चमक आ सकती है। साथ ही एजिंग से होने वाली समस्‍याओं को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सामग्री-

– पपीते का पत्‍ता

– एक चम्‍मच दही

– एक चुटकी हल्‍दी

बनाने की विधि-

पपीते के पत्‍ते का मास्‍क बनाने से पहले पपीते के पत्‍ते को लगभग 15 मिनट पहले पानी में भिगो दें। इससे उसमें मौजूद गंदगी बाहर निकल जाएगी साथ ही पत्‍ता सॉफ्ट हो जाएगा। फिर एक मिक्‍सर जार में पपीते के पत्‍ते, दही या मलाई और हल्‍दी को डालकर स्‍मूथ पेस्‍ट बना लें। इस मास्‍क को चेहरे और गर्दन पर अच्‍छी तरह लगाएं और लगभग 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।