चेहरा बिगाड़ सकती हैं ये गलतियां, मशहूर स्किन स्पेशलिस्ट ने बताया फेशियल ऑयल लगाने का सही तरीका: Skin Care Products for Women
Skin Care Products for Women

Overview:

फेस वॉश से लेकर क्रीम, सीरम, फेशियल ऑयल और भी न जाने कितनी ही चीजें अब आसानी से उपलब्ध हैं। लेकिन समस्या तब आती है, जब लोग इन्हें ठीक से इस्तेमाल करने का तरीका जाने बिना उन्हें यूज करते हैं।

Skin Care Products for Women: खूबसूरत दिखना आज हर किसी की पहली तमन्ना है। लोगों की इसी इच्छा को देखते हुए बाजार में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की लंबी-चौड़ी रेंज भी मौजूद है। फेस वॉश से लेकर क्रीम, सीरम, फेशियल ऑयल और भी न जाने कितनी ही चीजें अब आसानी से उपलब्ध हैं। लेकिन समस्या तब आती है, जब लोग इन्हें ठीक से इस्तेमाल करने का तरीका जाने बिना उन्हें यूज करते हैं। ऐसे में उन्हें प्रोडक्ट का पूरा फायदा ही नहीं मिल पाता। कई बार स्किन को नुकसान भी हो जाता है। इन्हें आप बेहतर विकल्पों के साथ उपयोग करेंगे तब ही फायदा मिलेगा। ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में आज जानते हैं, जिन्हें लोग गलत तरीके से यूज करते हैं।

टी ट्री ऑयल को लेकर गलतफहमी

Skin Care Products for Women
Many people use tea tree oil or products made from it to get relief from acne.

सोशल मीडिया के इस दौर अधिकांश लोग वीडियोज और शॉर्ट स्टोरीज देखकर स्किन ट्रीटमेंट अपना लेते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए अच्छे हो। मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके कुछ ऐसे मिथ तोड़े हैं। डॉ. पंथ ने बताया कई लोग एक्ने से राहत पाने के लिए टी ट्री ऑयल या इससे बने प्रोडक्ट यूज करते हैं। टी ट्री ऑयल के फेस वॉश, क्रीम और पैक्स भी आते हैं। यह बात सही है कि टी ट्री ऑयल से एक्ने कम होती है, लेकिन अकेला यह एक ऑयल एक्ने को पूरी तरह से दूर करने के लिए काफी नहीं है। इसे आप सिर्फ एक अतिरिक्त मददगार के तौर पर ही काम में ले सकते हैं। इसलिए एक्ने से छुटकारे के लिए सिर्फ टी ट्री ऑयल के भरोसे नहीं रहें।

क्या आप भी लगाते हैं एसेंशियल ऑयल

स्किन के लिए एसेंशियल ऑयल बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इनकी खुशबू और शानदार फॉर्मूला लोगों को बेहद पसंद आता है। ये ऑयल नेचुरल होता है, क्योंकि ये पौधों से निकाला जाता है। यही कारण है लोग इन्हें फायदेमंद समझकर चेहरे पर सीधे लगाते हैं। इससे स्किन काफी चमकदार और मुलायम भी होती है। लेकिन कई बार ये स्किन की परेशानियों का कारण भी बन सकते हैं। असलियत यह है कि ये ऑयल स्किन को काफी कम फायदा पहुंचाते हैं। यानी आप जितना सोच रहे हैं ये स्किन के लिए उतने फायदेमंद नहीं हैं।

फेशियल ऑयल नहीं है काफी

आजकल फेशियल ऑयल काफी ट्रेंड में है। लोगों का मानना है कि इस ऑयल से उनकी स्किन को शानदार चमक मिलती है और इसके ढेर सारे फायदे हैं। ऐसे में कई लोग मॉइश्चराइजर की जगह फेशियल ऑयल ही लगाते हैं। लेकिन यहीं वे सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं। डॉ. पंथ के अनुसार फेशियल ऑयल सिर्फ आपकी स्किन की सतह पर ही रुक जाते हैं, ये​ स्किन के अंदर नहीं जाते हैं। इसलिए ये स्किन को अंदर से नमी नहीं दे पाते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप सोच रहे हैं कि फेशियल ऑयल से आपको ज्यादा नमी मिलेगी तो आप गलत हैं। इससे आपको स्किन ​चमकदार लगेगी, लेकिन उसमें नमी नहीं होगी। आगे जाकर आप परेशानी महसूस करेंगे। इसलिए हमेशा अच्छे मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। हयालूरोनिक एसिड, कोको बटर, शिया बटर से युक्त मॉइश्चराइजर अच्छे विकल्प हैं। इसके ऊपर आप फेशियल ऑयल लगा सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...