आंखों के नीचे आ गई है सूजन, तो किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल : under eye swelling
आज के आर्टिकल में हम आपके किचन में रखी हुई कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आंखों के नीचे की सूजन को खत्म कर सकते हैं।
Under Eye Swelling: कई बार ऐसा होता है कि थकान होने की वजह से या फिर नींद ना पूरी होने की वजह से हमारी आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। आमतौर पर सूजन सुबह के समय दिखाई देती है। चेहरे की रौनक बिल्कुल खत्म हो जाती है। आपके साथ भी यह समस्या है, तो इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में किचन में रखी हुई कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आंखों के नीचे की सूजन को खत्म कर सकते हैं।
Also read : क्विक एंड इफेक्टिव 5 होम रेमेडीज़ शरीर की सूजन दूर करने के लिए
खीरे का करें इस्तेमाल

खीरा हमारी त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद होता है। खीरे की मदद से आप अपने आंखों के नीचे की सूजन को मिनट में ही गायब कर सकते हैं। इसके लिए केवल सुबह-सुबह आंखों पर खीरा का एक स्लाइस रखना होता है। यह आंखों की समस्या को दूर कर देता है और आंखों की नीचे की सूजन भी खत्म हो जाती है। आंखों के दर्द में भी आराम मिलता है।
टी बैग का करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे काफी ज्यादा सूजन आ गई है, तो टी बैग की मदद ले सकते हैं। इससे आंखों की सूजन खत्म हो जाती है। टी बैग में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों के नीचे की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ डार्क सर्कल है, तो इस समस्या से भी टी बैग निजात दिलाता है।
गुलाब जल का करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे काफी ज्यादा सूजन आ रही है तो आप इसके लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल हमारी त्वचा और स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं, तो आंखों की सूजन मिनटों में ही गायब हो जाती है, लेकिन गुलाब जल का इस्तेमाल नियमित तौर पर करें। इसका इस्तेमाल रोज करते हैं, तो आंखों को काफी ठंडक मिलती है और आंखों की नीचे की सूजन धीरे-धीरे कम हो जाती है और गुलाब जल से आंख भी साफ हो जाती हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

आंखों के नीचे बहुत ही ज्यादा सूजन आ रही है, तो इसके लिए आप एक चम्मच सोडा लेकर आधा कप पानी मिलाएं। अब इसको रुई की मदद से आंखों पर लगाए और कुछ देर के लिए आंखों पर रुई रख दे। यह आपको राहत देता है। बेकिंग सोडा में इंप्लीमेंट्री गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन कम होती है।
एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। एलोवेरा से आंखों की सूजन भी कम हो जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिसकी वजह से आंखों की सूजन में राहत मिलती है। कोल्ड कंप्रेस करके भी आप सूजन को कम कर सकते हैं।
किसी भी चीज का उपयोग त्वचा पर करते हैं, तो उससे पहले पैच टेस्ट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो स्किन एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं और इन तरीके से आंखों की नीचे की सूजन भी हटा सकते हैं।
