Home remedies
Home remedies

Home Remedies : शरीर में सूजन की समस्या से आज लगभग हर कोई ग्रसित है। सूजन शरीर में ऊतकों में होने वाली परेशानी के कारण हो सकती हैं। अगर शरीर के साथ साथ चेहरे पर भी सूजन हो रही है तो, समझ जाइए कि, शरीर की कोशिकाओं को काफी हद तक नुकसान पहुंच रहा है। ये समस्या आम है, लेकिन इससे होने वी परेशानी बड़ी हो सकती हैं। इससे शरीर की नसों में रुकावट के साथ साथ इम्यूनिटी का स्तर भी कम होने लगता हैं। इसका उपचार काफी महंगा भी सकते हैं, और जरूरी नहीं हैं कि इससे आपको आहत मिल ही जाए। आप इस समय से राहत चाहते हैं तो एक बार होम रेमेडीज़ जरुर आजमाएं।  

कूल कम्प्रेस Home Remedies

Home remedies
Cool Compress

काफी लोग होते हैं, जिनकी आँखों के नीचे सूजन की समस्या होती है। नींद पूरी ना होना, या स्मोकिंग की वजह से आंखों के नीचे सूजन होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कूल कम्प्रेस का इस्तेमाल करें। इसके लिए कपड़े को ठंडे पानी में निचोड़कर अपनी आँखों में रखें। आपको इस होम रेमेडीज़ आराम मिलेगा।

फायदेमंद हेमॉरहोईड क्रीम

Home remedies
Hemorrhoid Cream

आँखों के नीचे और चेहरे से सूजन हटाने के लिए होम रेमेडीज़ हेमॉरहोईड क्रीम काफी फायदेमंद होती है। इसे किसी मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करें। आप इस बात का ख्याल रखें कि, ये क्रीम आँखों में ना जाए।

ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी

Home remedies
Drink more water

सूजन से छुटकारा पाने के लिए पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। अगर आप कम पानी पिएंगे तो, शरीर की कोशिकाएं पानी को अवशोषित करने लगती हैं और सूजन हो जाती हैं। पानी इसका अच्छा समाधान है। 

पैर ऊपर की तरफ रखें

Home remedies
Keep feet up

ज्यादा देर तक पैरों को लटकाकर रखने से घुटने और पैरों में सूजन आने लगती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप अपने पैरों को ऊपर किसी चेयर, टेबल या दिवार पर टिकाकर रखें। आपको इस होम रेमेडीज़ काफी हद तक आराम मिलेगा।

जादूगर है टी बैग

Home remedies
Tea Bag

टी बैग का इस्तेमाल तो अमूमन हर किसी के घर में होता होगा। आप अपने चेहरे की सूजन को इस होम रेमेडीज़ की मदद से कम कर सकते हैं। आप टी बैग को गर्म पानी में भिगो दें। फिर उसे ठंडा करके अपनी आँख और आसपास के एरिया में रखें। आप खीरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नमक की मात्रा कम करें

Home remedies
Reduce salt intake

नमक आपके शरीर में ब्लड और फ्लुइड की मात्रा को कंट्रोल करता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करेंगी तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है उसकी वजह से आपकी बॉडी में सूजन भी हो सकती है। सॉल्ट में मौजूद सोडियम की मात्रा आपके शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ा देती है। जिससे शरीर, चेहरे और पैरों पर भी सूजन होती है। 

अल्कोहल कम लें

Home remedies
Drink less alcohol

अगर आप अल्कोहल लेती हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि यदि आपने रात को अल्कोहल ली है तो सुबह आपका चेहरा, हाथ, पैर या पेट थोड़े सूजे हुए हैं। क्योंकि अल्कोहल लेने से आपकी बॉडी में वॉटर लॉस होता है, जिससे सूजन होती है।

मसाज का आनंद उठाएं

Home remedies
Massage

मसाज से ना केबल कुछ शारीरिक परेशानियों में आराम मिलता है बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए भी मसाज फायदेमंद है इससे आपकी बॉडी में ब्लोटिंग और सूजन कम होती है। मसाज करने से ना केवल मांसपेशियों टिशूज में सूजन कम होती है बल्कि स्ट्रेस और टेंशन का लेवल भी कम होता है।

ये कुछ ऐसे होम रेमेडीज़ हैं जिनकी मदद से आप सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। समस्या ज्यादा बड़ी लगे तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment