Pomegranate for Hair: अनार से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन यह आपकी ब्यूटी का भी उतना ही ख्याल रखता है। अगर आप अपने बालों की बेहतर केयर के लिए मार्केट में मिलने वाले महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं तो अब आप अनार को इस्तेमाल करके देखें। अनार एंटी-ऑक्सीडेंट, विशेष रूप से विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर बालों को हेल्दी बनाता है। इसके अलावा, अनार में प्यूनिकिक एसिड होता है, जो बालों के स्ट्रैंड को मजबूत बनाने, टूटने और दोमुंहे बालों को रोकने में मदद करता है।
अगर आप अपने रूखे व उलझे बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में अनार का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। यह नमी को लॉक करने के साथ-साथ बालों में चमक लाता है। साथ ही साथ, इससे रूसी और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलती है। अनार के हेयर बेनिफिट्स अनगिनत हैं और आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अनार से अपने बालों का ख्याल किस तरह रखा जाए-
Also read: 5 तरीकों से बालों के लिए आंवला पाउडर का करें इस्तेमाल: Amla Powder for Hair Care
अनार से बनाएं हेयर ऑयल
अनार की मदद से हेयर ऑयल बनाकर उससे स्कैल्प की मसाज भी की जा सकती है। यह स्कैल्प को पोषित करने के साथ-साथ बालों के रोम को मजबूत करता है और रूखेपन से लड़ता है। इसके लिए बस आप अनार के बीज के तेल को नारियल या आर्गन ऑयल जैसे कैरियर ऑयल के साथ मिलाएं। तैयार मिश्रण को हल्का गर्म करें। आप इसे अपने स्कैल्प और बालों में लगाकर मसाज करें। धोने से पहले इसे 1-2 घंटे या फिर रात भर लगा रहने दें।
अनार से बनाएं हेयर मास्क
अनार की मदद से हेयर मास्क भी बनाया जा सकता है। यह बालों को हाइड्रेट और कंडीशन करता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आपको अनार के जूस के अलावा दही और शहद की भी जरूरत होगी। आप बस 3 बड़े चम्मच अनार के जूस में 2 बड़े चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच शहद डालकर मिलाएं। अब इसे साफ और नम बालों पर लगाएं। करीबन 30 मिनट के लिए शॉवर कैप से ढकें और फिर अच्छी तरह से धो लें।
अनार से बनाएं हेयर रिंस
अगर आपके बाल कर्ली हैं तो ऐसे में आप अनार की मदद से हेयर रिंस बनाकर उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप ताजे अनार के जूस को 2 कप पानी में घोलें। शैम्पू करने के बाद आखिरी में इस पानी से बालों को रिंस करें। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर सादे पानी से बालों को धो लें।
