5 तरीकों से बालों के लिए आंवला पाउडर का करें इस्तेमाल
पर्यावरण प्रदूषण खानपान की वजह से हमें पूरी तरह से पोषक तत्व और नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से हम अपने बालों की देखभाल भी नहीं कर पाते हैं, लेकिन आंवला पाउडर बालों के लिए बेहतर विकल्प होता है।
Amla Powder for Hair Care: आजकल बाल झड़ने की समस्या हर दूसरी महिला को होती है। पर्यावरण प्रदूषण खानपान की वजह से हमें पूरी तरह से पोषक तत्व और नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से हम अपने बालों की देखभाल भी नहीं कर पाते हैं, लेकिन आंवला पाउडर बालों के लिए बेहतर विकल्प होता है। इसमें बहुत सारे गुण पाए जाते हैं जो हमारे बालों को बहुत ही ज्यादा हेल्दी बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पांच तरीके से आंवला पाउडर इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।
Also read: रूखे सूखे बालों के लिए अपनाएं दादी माँ के 4 घरेलु नुस्खे
घरेलू नुस्खा – 1
अगर आपके बालों में डैंड्रफ और दो मुंहे बालों की समस्या हो रही है तो आंवले का इस तरह से किया जाता है। इस्तेमाल इसके लिए आंवला पाउडर दो चम्मच लें और उसमें एक अंडे का इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल करने का तरीका
इस्तेमाल करने के लिए आंवला पाउडर में एक अंडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह बालों में लगा ले। 1 घंटे तक इसे लगाकर ही छोड़ दें और 1 घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
घरेलू नुस्खा – 2

अगर आपके बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है इसी के साथ अपने बालों को मुलायम चमकदार और घने बनाने है तो इस तरह से करे इस्तेमाल। इसके लिए एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच शिकाकाई के साथ एक चम्मच रीठा का इस्तेमाल किया जाता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इसको इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आंवला पाउडर में शिकाकाई और रीठा डालकर पानी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक पेस्ट बना लें। इसके बाद कम से कम 30 मिनट के लिए इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने बालों को धो ले।
घरेलू नुस्खा – 3
अगर आपको अपने बालों में चमक बनाए रखनी है या समय से पहले बाल सफेद हो गए हैं तो इस तरह से आंवला पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए दो चम्मच आंवला पाउडर और दो चम्मच मेहंदी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इसके लिए आंवला पाउडर को मेहंदी पाउडर में मिलाकर पानी डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें और 1 घंटे के लिए अपने बालों में इस पैक को लगाएं इसके बाद ठंडे पानी से सिर धो लें।
घरेलू नुस्खा – 4
बालों में अगर डैंड्रफ हो गया है तो आंवले का इस्तेमाल इस तरह से किया जाता है। इसके लिए दो चम्मच आंवला पाउडर और 8 से 10 तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल करने का तरीका
दो चम्मच आंवला पाउडर के साथ तुलसी पत्ती को अच्छी तरह से मिक्स कर ले और एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें फिर ठंडे पानी से धो लें।

घरेलू नुस्खा – 5
बालों से डैंड्रफ दूर करने के लिए आंवले का इस तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच शिकाकाई, आधा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच दही का इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल करने का तरीका
इसके लिए आंवला पाउडर, शिकाकाई, नींबू का रस और दही डालकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करें और स्कैल्प पर आधे घंटे तक लगाएं फिर ठंडे पानी से धो लें।
आंवले का उपयोग बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसीलिए खुद भी इस्तेमाल करें और इस जानकारी को दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।
