DIY Beauty Recipe for radiant and glowing skin
DIY Beauty Recipe for radiant and glowing skin

ऑयली-ग्रीसी त्वचा से राहत पाने के लिए इस्तेमाल करें कद्दू से बना ये 4 होममेड फेस मास्क: DIY Pumpkin Face Mask for Oily Skin

ऑयली और ग्रीसी त्वचा से राहत पाने के लिए आप होममेड कद्दू का फेस मास्क तैयार करके लगा सकते है।

DIY Pumpkin Face Mask : मौसम बदल रहा है, जिसके कारण नाक, गालों और माथे पर एक्स्ट्रा ऑयल जमने की समस्या आम है। अब इससे बचने के लिए महिलाएं ब्यूटी केमिकल्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन इससे त्वचा पर तरह- तरह के रिएक्शन होने लगते है। अक्सर लोग कद्दू की सब्जी बनाकर बड़े चाव से खाते है। लेकिन पके हुए कद्दू को मैश करके ऑयली स्किन के साथ- साथ डलनेस को भी कम करने में मदद करता है। कद्दू में फाइटोन्यूट्रिएंट्स उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो रूखी त्वचा की समस्या को हल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंजाइम डल स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। कद्दू में बीटा कैरोटीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये सन डैमेज और दाग- धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये ऑयली और ग्रीसी त्वचा से भी राहत दिलाता है। इसलिए आज हम कद्दू से बने होममेड फेस मास्क लेकर आए है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: चिपचिपे मौसम में गुलाब जल के ये 3 पैक बढ़ाएंगे चेहरे का ग्‍लो, आज ही करें ट्राय: Face Pack for Sticky Weather

होममेड फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए कद्दू को मैश कर लें। फिर इसमें एवोकाडो ऑयल और ओटमील को डालकर अच्छे से मिलाएं। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अच्छे से धो लें। ये मास्क स्किन को एक्सफोलिएट करने और दाग- धब्बों को दूर करने में काफी मदद करेंगा।

Add Aloe Vera Gel and Vitamin E to Pumpkin

इस होममेड फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के प्यूरी में एलोवेरा जेल और विटामिन ई की कैप्सूल को डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। 20 मिनट के बाद चेहरे पर हल्का मसाज करके पानी से धो लें। इस फेस मास्क को लगाने से त्वचा की थिकनेस बढ़ने लगती है। इसके अलावा फाइन लाइंस से भी राहत मिलती है। इसके अलावा इस फेस मास्क को लगाने से झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है।

फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके चम्मच की मदद से मैश कर लें। अब इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मास्क को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें। 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी की मदद से साफ कर लें। इससे त्वचा का रूखापन कम करने में काफी मदद मिलती है।

Chia Seeds, Gram Flour and Pumpkin

2 चम्मच चिया सीड्स को रातभर भीगोकर रख दें। अब एक ब्लेंडर में भीगे हुए चिया सीड्स और कद्दू की प्यूरी डालकर पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से अप्लाई करें। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इस फेस मास्क को नियमित रूप से लगाने पर त्वचा का निखार बढ़ता है। ये फेस मास्क आपके स्किन टोन और टेक्सचर को इंप्रूव करने में भी मदद करता है।