kiara advani hair style for engagement ceremony for bride
kiara advani hair style for engagement ceremony for bride

Overview: सगाई के दिन ट्राई करें कियारा आडवाणी के ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स

Kiara Advani Hair Style For Engagement: अपनी सगाई से लेकर शादी तक हर लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर आप भी अपनी सगाई के दिन सबसे अच्छी दिखना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ-साथ आपको अपने बालों का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। अक्सर ब्राइड्स अपनी हर चीज का ख्याल रखती हैं, लेकिन वो हेयर स्टाइल डिसाइड करना भूल जाती हैं। ऐसे में कई बार पार्लर में रेडी होने पर बाद ब्राइड को अपना हेयरस्टाइल ही पसंद नहीं आता।

Kiara Advani Hair Style For Engagement: अपनी सगाई से लेकर शादी तक हर लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर आप भी अपनी सगाई के दिन सबसे अच्छी दिखना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ-साथ आपको अपने बालों का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। अक्सर ब्राइड्स अपनी हर चीज का ख्याल रखती हैं, लेकिन वो हेयर स्टाइल डिसाइड करना भूल जाती हैं। ऐसे में कई बार पार्लर में रेडी होने पर बाद ब्राइड को अपना हेयरस्टाइल ही पसंद नहीं आता।

हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के साथ-साथ उसे बेकार भी कर सकता है। ऐसी कंडीशन से बचने के लिए आपको अपने आउटफिट को खरीदने के बाद ही हेयर स्टाइल भी डिसाइड कर लेना चाहिए। आज हम आपको कियारा आडवाणी के ट्रेडी हेयरस्टाइल्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी सगाई के दिन ट्राई कर सकती हैं। आइए देखें…

Also read: इंडियन लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल, खूबसूरती में लगा देंगे चार-चांद: Hairstyle For Indian Look

मैसी कर्ल्स

अगर आप अपनी सगाई के दिन सबसे खास दिखना चाहती हैं, तो आपको कियारा के इस हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। मैसी कर्ल्स आपके बालों को अच्छा वॉल्यूम देंगे। इसे आप हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। कियारा के इस हेयरस्टाइल के साथ आप सगाई वाले दिन हुस्न परी से कम नहीं लगेंगी।

लो बन हेयरस्टाइल

अगर आप सिंपल हेयरस्टाइल्स पसंद करती हैं, तो आपके लिए कियारा का ये लो बन हेयर स्टाइल परफेक्ट रहेगा। इसके साथ आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। इसे आप साड़ी और लहंगा किसी के भी साथ स्टाइल कर सकती हैं।

रिबन ब्रेड्स विद मिडल पार्टेशन

अगर आप अपनी सगाई पर कुछ यूनिक और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको कियारा के इस रिबन ब्रेड हेयरस्टाइल को रिक्रिएट करना चाहिए। आजकल इस तरह के गोल्डन रिबन ब्रेड्स खूब ट्रेंड में हैं। इसे आप अपने किसी भी लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मैसी लो पोनी

पफ हेयर्स एक समय पर खूब ट्रेंड में थे। आज भी ये हेयरस्टाइल काफी पसंद किया जाता है। हालांकि अब लड़कियां मैसी पफ बनाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी इस हेयरस्टाइल को अपनी सगाई के लिए चुन सकती हैं। इसके साथ आप कई तरह की हेयर एक्सेसरिज भी पेयर कर सकती हैं।

हाफ टाय मैसी हेयर्स

हाफ टाय मैसी हेयर्स बहुत ही क्लासी लगते हैं। इसे आप अपनी सगाई के दिन ट्राई करके बहुत ही प्यारी दिखेंगी। इस हेयरस्टाइल के साथ आपके होने वाले पतिदेव भी आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे। इसे आप लहंगे या साड़ी किसी के भी साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मिडल पार्टेड स्ट्रेट हेयर

आप चाहें, तो अपनी सगाई के स्पेशल दिन पर मिड पार्टेड स्ट्रेट हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। ये हर तरह के फेस शेप पर बहुत ही अच्छा लगता है। इसे आप लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। सिंपल और सोबर लुक के लिए ये एक परफेक्ट हेयरस्टाइल है।

लो टाइट बन विद व्हाइट फ्लावर

क्लासी लहंगों के साथ आप लो टाइट बन हेयर स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं। लंबे फेस वाली लड़कियों पर ये बहुत ही अच्छा लगेगा। इसके साथ आप अपने आउटफिट के कलर के हिसाब से फूल भी लगा सकती हैं। ये आपको बहुत ही शानदार लुक देगा।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...