मानसून में रखें इन 4 बातों का ख्याल, ग्लोइंग स्किन का सपना हो जाएगा साकार! : Monsoon skin care
अगर आप भी मानसून में अपनी त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें
Monsoon Skin Care: आज कल जहां जिंदगी में जहां लोगों को अपने शरीर का ख्याल रखने तक का समय नहीं वहीँ अगर बात स्किन के ख्याल रखने की करें तो ये बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन हमारा सुझाव है कि अपनी हेल्थ के साथ साथ अपनी स्किन का ख्याल रखना भी आपके लिए बहुत जरुरी है।
अगर बात मानसून के मौसम की करें तो बेशक मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और हरियाली लेकर आता है, लेकिन साथ ही यह त्वचा के लिए कुछ चुनौतियाँ भी पेश करता है। अगर आप भी मानसून में अपनी त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
Also read: मानसून में अपनाएं घरेलू फेस पैक
सही क्लींजर का उपयोग करें:

मानसून के मौसम में अक्सर त्वचा तैलीय और चिपचिपी हो सकती है। इसके लिए जरुरी है कि आप सही क्लींजर का चुनाव करें। एक अच्छा क्लींजर आपकी त्वचा को साफ करके आपके चेहरे का एक्स्ट्रा आयल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। आप सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर का उपयोग करें जो त्वचा को गहराई से साफ करता है और पोर्स को खोलता है। जिससे आपकी त्वचा में ग्लो बना रहता है।
मॉइस्चराइजर का प्रयोग:

जैसा कि सभी कहते हैं कि सर्दियों का मौसम है त्वचा हाइड्रेट रहनी चाहिए या मानसून का मौसम है तब स्किन हाइड्रेट रहनी चाहिए, लेकिन हमें ऐसा लगता है कि मौसम चाहे कोई भी हो, त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी है। हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, जो त्वचा को चिपचिपा महसूस न कराए। यह आपकी त्वचा को नमी प्रदान करेगा और उसे नरम और मुलायम बनाए रखेगा।
सनस्क्रीन का उपयोग न भूलें:

मानसून के मौसम में अक्सर हम धूप से बचने की गलती कर बैठते हैं, और हमारी सी गलती की सजा हमारी स्किन को मिलती है। आपको बता दें कि सूरज की किरणें बादलों के पीछे से भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, SPF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन जरूर लगाएं, खासकर जब आप बाहर जा रहे हों। यह आपकी त्वचा को UV किरणों से बचाएगा और समय से पहले चेहरे पर आने वाली झाइयाँ और जुर्रियों से बच सकते हैं।
स्वस्थ आहार और हाइड्रेशन:

अब अगर बात स्किन को ग्लो करने की चल रही है तो आपको बता दें कि सिर्फ क्रीम से काम नहीं चलेगा। आपकी त्वचा की चमक को बनाए रखने के लिए, शरीर की अंदरूनी सेहत भी बहुत महत्वपूर्ण है। ताजे फल, सब्जियां और पानी भरपूर मात्रा में लें। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे संतरा, नींबू, और स्ट्रॉबेरी आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे आपका ब्लड साफ होता है और आपकी त्वचा भी ठीक रहती है।
तो ये हैं कुछ खास उपाय जो आपकी त्वचा को मानसून में Glowing बनाये रखती है। हमारा सुझाव है कि आप हमारे द्वारा बताई गई बातों को मानें ताकि आप सिर्फ मानसून ही नहीं बल्कि हर मौसम में आपकी त्वचा को ठीक रखता है।
