Lipstick Shades
Lipstick Shades Credit: Istock

Overview: इन ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स को बनाएं मेकअप किट का हिस्सा और बन जाएं पार्टी दीवा

2025 के ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स जैसे टेराकोटा, बर्न्ट ऑरेंज, म्यूटेड मॉव, बेरी स्टेन्स, सॉफ्ट कोरल और न्यूड शेड्स भारतीय त्वचा के लिए उपयुक्त।

Trending Lipstick Shades: मेकअप की जान होती है लिपस्टिक। बिना इसके हर महिला का मेकअप अधूरा माना जाता है। लिपस्टिक न केवल आपके चेहरे को निखारती है बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बूस्‍ट करती है। फैशन वर्ल्‍ड में हर साल बदलाव आता है जो स्‍टाइल स्‍टेटमेंट बन जाता है। वर्ष 2025 के ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि भारतीय त्वचा के रंगों के लिए भी खास तौर पर उपयुक्त हैं। ये शेड्स आपके रोज़मर्रा के लुक को ताज़गी दे सकते हैं साथ ही दिवाली पार्टी में आपको सबसे अलग बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन लिपस्टिक शेड्स के बारे में जिसे आपको अपनी मेकअप किट का हिस्‍सा जरूर बनाना चाहिए।

टेराकोटा और बर्न्ट ऑरेंज

Trending Lipstick Shades-दिवाली पार्टी में ट्राय करें ट्रेंडिंग लिपस्टिक
Terracotta and Burnt Orange

टेराकोटा, एक तरह का ऑरेंज-ब्राउन शेड है, जो भारतीय त्वचा के रंगों पर खूब जंचता है। इस शेड को रोजमर्रा में यूज किया जा सकता है। ये चेहरे को वॉर्म लुक देता है। यह नो मेकअप के साथ भी प्रभावशाली दिखता है। दूसरी ओर, बर्न्ट ऑरेंज थोड़ा बोल्ड है, लेकिन फिर भी दिन के समय के लिए उपयुक्त है। यह शेड आपके लिप मेकअप को एक नया आयाम देता है। ये दोनों शेड्स आपके लुक को ताज़ा और आधुनिक बनाते हैं।

बेरी स्टेन्स और वाइन टोन्स

इस वर्ष बेरी और वाइन शेड्स काफी ट्रेंड में है। ये शेड्स रेड की तुलना में कम रखरखाव मांगते हैं और ड्रामेटिक प्रभाव देते हैं। बेरी स्टेन्स की खासियत यह है कि आप इन्हें हल्के से लगाकर नेचुरल लुक पा सकते हैं या कई परतें लगाकर गहरा रंग प्राप्त कर सकते हैं। वाइन टोन्स भारतीय त्वचा पर बेहद खिलता है।

म्यूटेड मॉव और डस्टी रोज़

मॉव 90 के दशक में काफी लोकप्रिय था और अब यह नए अवतार में वापस आया है। 2025 का मॉव शेड सॉफ्ट और लाइट पर्पल है, जिसमें पिंक-ब्राउन शेड को मिक्‍स किया गया है। यह मध्यम से गहरे रंग की त्वचा पर खूबसूरती से उभरता है। डस्टी रोज़ भी इसी परिवार का हिस्सा है, लेकिन यह थोड़ा पिंक शेड लिए होता है। ये दोनों शेड्स ऑफिस से लेकर डेट नाइट तक हर अवसर के लिए उपयुक्त हैं।

सॉफ्ट कोरल और पीच

Soft Coral and Peach
Soft Coral and Peach

कोरल शेड्स एक बार फिर ट्रेंड में हैं, लेकिन इस बार ये पहले से ज्यादा सॉफ्ट और वार्मलुक  दे रहा है। ये शेड दिवाली पार्टी के लिए एकदम उपयुक्‍त है। ये शेड्स चेहरे को ताज़गी देते हैं और हल्‍का सा एप्‍लाई करने पर भी स्टाइलिश दिखता है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जो रेड से बचना चाहते हैं, लेकिन फिर भी अपने लुक में कलर्स को शामिल करना चाहते हैं।

न्यूड विद ए ट्विस्ट

क्लासिक न्यूड शेड्स कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते, लेकिन 2025 में ये थोड़े ट्विस्ट के साथ आए हैं। मॉव, ब्रॉन्ज़ या बेरी के हल्के अंडरटोन वाले न्यूड शेड्स आपके “माय लिप्स बट बेटर” लुक को और आकर्षक बनाते हैं। ये शेड्स आसानी से हर अवसर के लिए उपयुक्त हैं और आपके मेकअप को आधुनिक टच देते हैं।

विंटर्स में करें इन शेड्स को ट्राय

विंटर्स यानी सर्दियों में गहरे शेड्स जैसे वाइन, मॉव और बर्न्ट ऑरेंज आपके लुक को गहराई देते हैं। ये रंग सर्दियों के भारी कपड़ों और टेक्सचर के साथ खूब जंचते हैं। बेरी स्टेन्स सर्दियों में खास तौर पर अच्छे लगते हैं, क्योंकि ये ठंड में होंठों की नमी कम होने पर भी नेचुरल लुक देते हैं।