Igari Makeup Step by Step
Igari Makeup Step by Step

Overview:

'जे-ब्यूटी' के नाम से यूथ में मशहूर हो रहे इस मेकअप में इन दिनों 'इगारी मेकअप' काफी ट्रेंड कर रहा है। इगारी मेकअप आपको सॉफ्ट और नेचुरल लुक देता है। इससे आपका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है।

Igari Makeup Step by Step: कोरियन मेकअप के साथ ही अब जापानी मेकअप भी काफी ट्रेंड में है। यह सिंपल मेकअप आपको नेक्स्ट लेवल लुक देता है। ‘जे-ब्यूटी’ के नाम से यूथ में मशहूर हो रहे इस मेकअप में इन दिनों ‘इगारी मेकअप’ काफी ट्रेंड कर रहा है। इगारी मेकअप आपको सॉफ्ट और नेचुरल लुक देता है। इससे आपका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है। साथ ही उम्र काफी नजर आती है। यही कारण है कि आज के युवा इसे पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इगारी मेकअप और कैसे किया जाता है इसे।

यह है इगारी मेकअप की खासियत

इस मेकअप को मशहूर मेकअप आर्टिस्ट इगारी शिनोबू का स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है। उन्हीं के नाम पर इसे ‘इगारी मेकअप’ नाम दिया गया है। इसमें ब्लश पर फोकस किया जाता है। इसे ‘हैंगओवर लुक’ नाम ​भी दिया गया है। इसमें चेहरे को ज्यादा मेकअप से कवर नहीं किया जाता है। सिर्फ आपके अच्छे फीचर्स को उभार दिया जाता है। हालांकि ब्लश इस मेकअप का खासियत है। इससे आपको नेचुरल लुक मिल पाता है। इगारी मेकअप में बोल्ड कंटूरिंग और बहुत डार्क रंगों का उपयोग नहीं किया जाता है। इसमें नेचुरल और न्यूड शेड्स से स्किन को नेचुरल ग्लो दिया जाता है। आंखों और होंठों को बेज, पिंक और न्यूड शेड्स से हाईलाइट किया जाता है। इससे वे हैवी नहीं लगते, लेकिन पॉलिश्ड नजर आते हैं।

ब्लश प्लेसमेंट है अलग

ब्लश प्लेसमेंट और कलर, दोनों ही इगारी मेकअप की खूबी है। आमतौर पर मेकअप में ब्लश चीकबोन्स के साथ ऊपर की ओर लगाया जाता है। लेकिन इगारी मेकअप में ब्लश को आंखों के नीचे गालों वाले हिस्से पर लगाया जाता है। इससे गाल उभरे हुए नजर आते हैं। साथ ही आंखों की खूबसूरती भी निखरती है। चेहरा फ्रेश नजर आता है। आंखों के नीचे डार्क पैच नजर नहीं आते हैं और रंग खिला हुआ लगता है। ब्लश में नेचुरल न्यूड, कोरल, पीच या लाइट पिंक शेड का यूज किया जाता है, जिसके कारण आप यंग नजर आते हैं। इगारी मेकअप में क्रीम या लिक्विड बेस ब्लश का उपयोग किया जाता है। ये दोनों ही स्किन पर आसानी से फैल जाते हैं।

आप ऐसे कर सकती हैं इगारी मेकअप

इगारी मेकअप करने के लिए चेहरे को सबसे पहले साफ करें। इसके बाद आप एक लाइट बेस फाउंडेशन लगाएं। आपको चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप की परतें न लगाएं। फाउंडेशन की आपके मेकअप का बेस है। इसके बाद आंखों के नीचे और गालों के नीचे ब्लश लगाएं। इस लाइट कलर के ब्लश को उंगलियों या स्पंज से अच्छे से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि ब्लश को आईब्रो की ओर नहीं बढ़ाना है। हैवी आईशैडो की जगह आप ब्राउन, पेल पिंक और न्यूट्रल बेज कलर लगाएं। हैवी आईलाइनर की जगह, आप पतला लाइनर लगाएं। साथ ही बहुत लाइट मस्कारा लगाएं, जिससे पलकों को नेचुरल लुक मिलता है। होंठों पर लाइट लिप टिंट लगाएं। यह मेकअप आपको इतना नेचुरल लुक देता है कि इससे आपकी उम्र कई साल कम नजर आती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...