बालों की हर दिक्कत को दूर कर देगें गुड़हल के फूल, Step By Step ऐसे करें इस्तेमाल, बाल होंगे लंबे-घने: Hibiscus for Hair
Hibiscus for Hair

Overview: बालों की हर दिक्कत को दूर कर देगें गुड़हल के फूल

Hibiscus Powder for Hair Growth: बालों की देखभाल के लिए सदियों से दादी-नानी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती आ रही हैं। इन्हीं में से एक है गुड़हल के फूल। इन फूलों को बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इनमें फ्लेवोनॉइड्स और अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और पतले बालों की समस्या को भी दूर करते हैं।

Hibiscus for Hair Growth: बालों की देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर इनकी सही से देखभाल ना की जाए, तो कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। बालों की देखभाल के लिए सदियों से दादी-नानी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती आ रही हैं। इन्हीं में से एक है गुड़हल के फूल। इन फूलों को बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इनमें फ्लेवोनॉइड्स और अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और पतले बालों की समस्या को भी दूर करते हैं।

अगर आप भी लंबे और घने बालों का सपना देखती हैं, तो इसके लिए आप गुड़हल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानिए अपनी ब्यूटी गाइड से लंबे बालों के लिए स्टेप बाय स्टेप गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल-

Also read: बालकनी को क्लासी लुक देने के लिए ऐसे लगाएं पौधे, हर कोई करेगा तारीफ, घर दिखेगा Aesthetic: How To Make a Balcony Classy

गुड़हल और आंवले का मास्क

स्टेप 1: आंवला बालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता है। इसे गुड़हल के साथ मिक्स करके लगाने से बालों से जुड़ी दिक्कतों में काफी आराम मिलता है।
स्टेप 2: इसके लिए सबसे पहले आंवला और गुड़हल के फूलों को पीस लें। इसमें गुड़हल के पत्तों को भी मिलाकल पीस लें।
स्टेप 3: अब तैयार पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से अप्लाई करें। इसे 30-45 मिनट के लिए लगाकर रखें।
स्टेप 4: इसके बाद बालों को बिना शैंपू के पानी की मदद से ही धोएं। इससे आपके बाल बहुत ही शाइनी भी दिखेंगे। इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

गुड़हल और एलोवेरा हेयर मास्क

स्टेप 1: इसके लिए 4 गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियां और पत्तियों को धोकर पीस लें। इस पेस्ट में एलोवेरा जेल मिक्स कर लें।
स्टेप 2: इस पेस्ट को अपने सूखे हुए बालों पर अप्लाई करें। इसे 30-40 मिनट के लिए बालों पर अप्लाई करें।
स्टेप 3: इसके सूखने के बाद बालों को पानी से बालों को धो लें। हेयरवॉश के लिए केवल पानी का ही इस्तेमाल करें।
स्टेप 4: इसे आप हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल लंबे-घने और शाइनी होंगे।

गुड़हल और मेथी का हेयर मास्क

स्टेप 1: मेथी के बीज बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गुण बालों को मुलायम बनाते हैं। इसमें गुड़हल के फूल मिक्स करके लगाने से बालों की लेंथ भी बढ़ती हैं।
स्टेप 2: इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगो लें। इसके बाद इसे पीस लें। इसके साथ ही गुड़हल के 3 फूलों को भी पीस लें।
स्टेप 3: इस पैक में थोड़ा-सा नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं। इसके सूखने पर बालों को पानी से धो लें।
स्टेप 4: इस पैक को आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी रहेगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...