Overview: झड़ते बालों के लिए रामबाण है यह 1 तेल
Is castor oil good for falling hair: सिर पर बाल ना हों, तो चेहरे भी बेजान नजर आने लगता है। इसकी वजह से आपका चांद सा चेहरा भी फीका पड़ सकता है। हेयर फॉल एक आम समस्या है, लेकिन अगर उन झड़ते बालों की जगह नए बाल ना उगे, तो ये हेयर लॉस बन जाता है। वक्त के साथ ये हेयर लॉस गंजेपन का भी कारण बन सकता है। अगर आप उम्र से पहले गंजे नहीं होना चाहते हैं, तो आपको अपने हेयर केयर में अरंडी का तेल शामिल करना चाहिए।
Is castor oil good for falling hair(Castor Oil for Hair Fall): सिर पर बाल ना हों, तो चेहरे भी बेजान नजर आने लगता है। इसकी वजह से आपका चांद सा चेहरा भी फीका पड़ सकता है। हेयर फॉल एक आम समस्या है, लेकिन अगर उन झड़ते बालों की जगह नए बाल ना उगे, तो ये हेयर लॉस बन जाता है। वक्त के साथ ये हेयर लॉस गंजेपन का भी कारण बन सकता है। अगर आप उम्र से पहले गंजे नहीं होना चाहते हैं, तो आपको अपने हेयर केयर में अरंडी का तेल शामिल करना चाहिए।
एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर अरंडी का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ, स्कैल्प की खुजली और सफेद बालों की समस्या में भी काफी आराम मिलता है। आइए जानें झड़ते बालों पर Step By Step अंरडी का तेल कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।
अदरक और अरंडी का तेल

झड़ते बालों के लिए अदरक के साथ अरंडी का तेल लगाना काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही महीनों में फर्क नजर आने लगेगा। अदरक में मौजूद गुण नए बाल उगने में मदद करते हैं। ये मिश्रण बालों को गहराई से कंडीशनिंग करता है और पोषण देता है।
स्टेप-1: सबसे पहले अपने बालों के हिसाब से अरंडी का तेल लें और उसमें 1-2 बड़े चम्मच अदरक का रस मिला लें।
स्टेप-2: इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके स्कैल्प पर लगाएं। इसे अपने पूरे बालों पर अच्छे से अप्लाई करें।
स्टेप-3: इस मिश्रण को बालों पर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे किसी भी हर्बल शैंपू की मदद से साफ करें।
स्टेप-4: हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको झड़ते बालों की समस्या से जल्दी ही राहत मिल सकती है।
एलोवेरा जेल और कैस्टर ऑयल

एलोवेरा में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने का काम करता है। वहीं टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों को कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाने से बालों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
स्टेप-1: सबसे पहले एक कटोरी में कैस्टर ऑयल लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर लें।
स्टेप-2: अब इस मिश्रण में टी ट्री ऑयल भी मिला लें। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करने के बाद बालों पर लगाएं।
स्टेप-3: इसे बालों की जड़ों पर भी अच्छे से लगाएं। इसे 30 मिनट स्कैल्प पर लगा रहने दें।
स्टेप-4: अब बालों को किसी भी सल्फेट रहित हर्बल शैंपू से धो लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए इसे आप हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्टेप-5: इसके सही इस्तेमाल से बालों को नमी मिलती है। इससे स्कैल्प हाइड्रेट रहता है और हेयर फॉल कंट्रोल होता है।
बादाम का तेल और अरंडी तेल

स्टेप-1: एक कटोरी में बादाम तेल और अरंडी तेल को मिक्स करके गरम करें। इसके 2 मिनट पकाने के बाद इसे ठंडा कर लें।
स्टेप-2: अब रोजमेरी तेल की कुछ बूंदें इसमें मिला लें। इसे बालों की जड़ों में लगाकर अच्छे से मसाज करें।
स्टेप-3: 30 मिनट इसे लगाने से बाद हर्बल शैंपू से बालों को धो लें।
स्टेप-4: इसे हफ्ते में 3-4 बार लगाने से आपको फायदा मिलेगा।
