Overview: सैलून स्टाइल में बालों को सुखाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
How to blow dry hair at home for beginners: अगर सही तरीके से ब्लो ड्राईिंग न की जाए तो यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। आपको खूबसूरत, सैलून स्टाइल ब्लोआउट पाने के लिए उचित हेयर टूल्स से लैस होने और सही तकनीकों की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें, तो कुछ आसान स्टेप्स की मदद से घर पर ही अपने बालों को ब्लो ड्राई कर सकती हैं।
How to blow dry hair at home for beginners: अगर सही तरीके से ब्लो ड्राईिंग न की जाए तो यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। आपको खूबसूरत, सैलून स्टाइल ब्लोआउट पाने के लिए उचित हेयर टूल्स से लैस होने और सही तकनीकों की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें, तो कुछ आसान स्टेप्स की मदद से घर पर ही अपने बालों को ब्लो ड्राई कर सकती हैं।
इससे आपको घर बैठे ही बिना पैसा खर्च किए सैलून जैसे खूबसूरत ब्लो ड्राई हेयर मिलेंगे। खुद से ही आप बालों पर हेयर ड्रायर को अच्छे से यूज कर सकती हैं। आइए जानें सैलून स्टाइल में बालों को सुखाने के स्टेप्स-
स्टेप 1: बालों को ब्रश करें
सैलून जैसे खूबसूरत ब्लो ड्राई हेयर पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बालों को ब्रश करना होगा। इससे बाल सुलझे रहेंगे। गांठों को सुलझाने के लिए अपने बालों को ठीक से ब्रश करें।
स्टेप 2: बालों को गीला करें

अब अगले स्टेप में अपने बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह गीला करें। गर्म पानी क्यूटिकल्स को खोलता है और हेयर केयर प्रोडक्ट्स को गहराई तक जाने में मदद करता है। यह स्टेप बहुत ही जरूरी है। इसके बाद बालों पर किसी नेचुरल हेयर शैंपू का इस्तेमाल करें।
स्टेप 3: हेयर मास्क लगाएं
बालों को सही पोषण देने के लिए हेयर मास्क लगाना बहुत ही जरूरी है। डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाने से बाल जड़ों से मजबूत और शाइनी होते हैं। इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में 1 बार जरूर करना चाहिए। इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें।
स्टेप 4: बालों को तौलिए से सुखाएं

अतिरिक्त नमी को सोखने के लिए अपने बालों को तौलिए से सुखाएं। बालों को जोर से न रगड़ें क्योंकि इससे बाल टूट सकते हैं। इससे बालों को नुकसान होता है और बालों का झड़ना शुरु हो जाता है।
स्टेप 5: हेयर सीरम लगाएं
बालों को हीट से प्रोटेक्ट करने के लिए उन पर सीरम की एक लेयर जरूर लगाएं। बालों को डैमेज और ड्राईनेस से दूर रखने के लिए सीरम लगाना बहुत ही जरूरी है। ब्लो ड्राईिंग प्रक्रिया में बालों पर हाई लेवल हीट का इस्तेमाल होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सीरम या फिर कोई भी हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं।
स्टेप 6: दो हिस्सों में बांटे बाल

बालों को ड्रायर से सुखाने के लिए 2 हिस्सों में बांटें। बालों को उलझने से बचाने के लिए आपको अपने बालों को छोटे-छोटे पार्ट्स में भी बांट सकते हैं। एक बार में एक हिस्से को ब्लो ड्राई करें।
स्टेप 7: ड्रायर का टेंपरेचर सेट करें
ब्लो ड्रायर को सबसे कम तापमान पर सेट करें। इससे बालों की प्राकृतिक नमी और तेल को हटाए बिना अतिरिक्त पानी को सुखाने में मदद मिलेगी। कम से कम तीन हीट सेटिंग वाला ब्लो ड्रायर चुनें, जैसे कि लो, मीडियम और हाई और तीन स्पीड सेटिंग। रूखेपन को रोकने के लिए हाई हीट सेटिंग का इस्तेमाल करने से बचें।
स्टेप 8: जड़ से सिरे तक सुखाएं

ब्रश करें और बालों के छोटे-छोटे हिस्सों को क्राउन से लेकर सिरे तक सुलझाएं। ब्लो ड्रायर को हमेशा स्कैल्प से 15 सेमी दूर रखें और ब्रश को 45 डिग्री के एंगल पर पकड़ें। इससे आपको सैलून जैसे बाल मिलेंगे।
