Hair Loss Solution: हेयर लॉस एक ऐसी समस्या है, जिससे आजकल कई लोग परेशान हैं। हेयर फॉल की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इनमें हार्मोनल असंतुलन एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। जब शरीर में कई तरह के हार्मोन का लेवल गड़बड़ा जाता है तो इसका प्रभाव भी साफतौर पर होता है। मसलन, थॉयरायड हार्मोन के असंतुलन से सिर्फ वजन पर ही असर नहीं होता है, बल्कि इससे हेयर फॉल भी शुरू हो जाता है।
इसके अलावा भी कई हार्मोन हेयर फॉल की समस्या की वजह बन सकते हैं। इस स्थिति में जरूरी होता है कि आप अपने बालों पर अतिरिक्त ध्यान दें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप हार्मोनल हेयर लॉस की समस्या को काफी हद तक मैनेज कर सकते हैं-
Hair Loss Solution: खुद को करें रिलैक्स

जब आपका शरीर बहुत अधिक तनावग्रस्त होता है, तो ऐसे में शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन होता है। जिसके कारण आपके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। ऐसे में खुद को रिलैक्स करने की कोशिश करें। जिससे आपके शरीर का तनाव का स्तर कम हो सके। जब आपके शरीर में तनाव कम होने लगता है तो इससे खुद ब खुद हेयर फॉल की समस्या मैनेज होने लगती है। आप खुद को रिलैक्स करने के लिए मेडिटेशन या वर्कआउट करें। इसके अलावा, अरोमाथेरेपी या फिर रिलैक्सिंग म्यूजिक भी सुना जा सकता है।
डाइट में करें बदलाव

हेयर फॉल चाहे हार्मोनल हो या फिर अन्य किसी वजह से हो, ऐसे में आप उसे रोकने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें। बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में आयरन व प्रोटीन रिच फूड को शामिल करें। ये आपके बालों को अधिक मजबूत बनाने और हेयर फॉल को रोकने में मदद करेगा। इसके लिए आप अपनी डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, सलाद और मौसमी सब्जियां आदि शामिल करें।
माइल्ड शैम्पू का करें इस्तेमाल

अगर आप अब तक मार्केट में मिलने वाले केमिकल बेस्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आप इसे स्विच करें। बेहतर होगा कि आप अपने स्कैल्प और बालों को साफ करने के लिए एक माइल्ड व हर्बल शैम्पू का ऑप्शन चुनें। शिकाकाई और आंवला बालों को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है।
मालिश का लें सहारा

बालों के झड़ने को रोकने के लिए आपके सिर और बालों की नियमित रूप से तेल की मालिश करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम दो या तीन बार अपने बालों में नारियल का तेल लगाएं। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक औषधीय तेल जैसे कि कंजुन्यादि तेल, कुंथला कंठी तेल और नीलीभृंगादि तेल आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। आप इस तेल को अपनी स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके अलावा, मेथी के कुछ दानों को शुद्ध नारियल के तेल में भिगोकर एक हफ्ते के लिए सीधे धूप में रख दें। आपका खुद का हर्बल ऑयल बनकर तैयार है। हेयर फॉल को रोकने के लिए आप इस हर्बल तेल को अपने बालों में लगाएं।
अपनाएं ये जूस

बालों की बेहतर केयर करने और हेयर फॉल को रोकने के लिए कई तरह के जूस का सहारा लिया जा सकता है। आप पालक और लेट्यूस के जूस को मिक्स करें और इसका इस्तेमाल करें। आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही, आप लेट्यूस और गाजर के रस को भी बालों के झड़ने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों में लगाएं ये पेस्ट

बालों में कुछ पेस्ट लगाकर भी हेयर फॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है। मसलन, आप हरे धनिये की पत्तियों का अर्क निकालें और उसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में अपने बालों में ग्रोथ नजर आने लगेगी। इसके अलावा, आप बालों को फिर से उगाने के लिए अपने गंजे हिस्से पर दूध और मुलेठी का पेस्ट बनाकर लगाएं।
हार्मोनल थेरेपी की लें मदद

हार्मोनल कारणों से होने वाले हेयर लॉस की समस्या को दूर करने के लिए हार्मोनल थेरेपी की भी मदद ली जा सकती है। इसके कुछ संभावित उपचारों में एस्ट्रोजेन या प्रोजेस्टेरोन के लिए गर्भनिरोधक गोलियां और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी को शामिल करें। अन्य संभावनाओं में एंटी-एंड्रोजन दवाएं जैसे स्पिरोनोलैक्टोन शामिल हैं। एण्ड्रोजन हार्मोन होते हैं जो कुछ महिलाओं में बालों के झड़ने को तेज कर सकते हैं। ऐसे में हार्मोनल थेरेपी आपकी इस समस्या को दूर करके हेयर फॉल को मिनिमल कर सकती है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि इन दवाओं के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, इसलिए हमेशा डॉक्टर से बात करें और उनकी सलाह पर ही किसी भी दवा का सेवन करें।
अंडे का करें इस्तेमाल

अंडा बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह सल्फर, फॉस्फोरस, सेलेनियम, आयोडीन, जिंक और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अंडे के इसी गुणों के कारण यह हेयर फॉल को रोकने के साथ-साथ उसकी ग्रोथ में भी मदद करता है।। आप इन्हें अपनी डाइट में तो शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे की मदद से एक बेहतरीन हेयर मास्क भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप एक अंडे को तोड़े और उसका सफेद भाग कटोरी में डालें। अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल और शहद डालकर मिक्स करें। अब आप इस तैयार मिश्रण को अपने बालों से लेकर स्कैल्प तक लगाएं। करीबन 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड दें। अंत में, आप माइल्ड शैम्पू की मदद से अपने बालों को वॉश कर लें। अंत में, बालों में कंडीशन अप्लाई करें। आप सप्ताह में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। आपको जल्द ही अपने बालों में अंतर नजर आने लगेगा।
