Overview: मानसून सीजन में घुंघराले बालों की देखभाल के टिप्स
Hair care tips for monsoon season: बारिश का मौसम बालों के लिए बहुत ही बुरा होता है। इस मौसम में बालों को सामान्य से ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इस सीजन में बाल काफी रूखे और चिपचिपे नजर आने लगते हैं। इसी तरह से कर्ली बालों की भी इस मौसम में ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। घुंघराले बाल बारिश में काफी रूखे दिखने लगते हैं। घुंघराले बालों वाली लड़कियों के लिए अपने बालों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है।
Curly Hair care tips for monsoon season: बारिश का मौसम बालों के लिए बहुत ही बुरा होता है। इस मौसम में बालों को सामान्य से ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इस सीजन में बाल काफी रूखे और चिपचिपे नजर आने लगते हैं। इसी तरह से कर्ली बालों की भी इस मौसम में ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। घुंघराले बाल बारिश में काफी रूखे दिखने लगते हैं। घुंघराले बालों वाली लड़कियों के लिए अपने बालों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में महिलाएं अपने बालों को मैनेज करने के लिए सैलून और महंगे हेयर मास्क लगाना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप चाहें, तो घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने घंघराले बालों की सही केयर कर सकते हैं। आइए जानें घुंघराले बालों को मैनेज करने के आसान स्टेप्स-
स्टेप 1 गर्म तेल से करें मालिश
गर्म तेल का इस्तेमाल बेजान बालों को फिर से जानदार बनाने में मदद करता है। हॉट ऑयल ट्रीटमेंट से बालों को गहराई से नमी मिलती है। इससे बाल हाइड्रेशन होते हैं और इस ट्रीटमेंट से उन्हें मैनेज करना भी आसान हो जाता है। इस ट्रीटमेंट से बारिश में होने वाले हेयर फॉल से भी राहत मिल सकती है। इसके लिए सरसों, नारियल या जैतून के तेल को गरम करें और गुनगुने तेल से स्कैल्प की मालिश करें।
स्टेप 2 शैम्पू और कंडीशनर है जरूरी

बारिश के मौसम में कर्ली हेयर्स को मैनेज करने के लिए हफ्ते में 2 बार बाल जरूर धोएं। नॉर्मल बालों के मुकाबले कर्ली बालों को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में इन्हें धोने के लिए हमेशा सल्फेट और पैराबिन फ्री शैंपू और कंडीशनर का ही इस्तेमाल करें। इससे बाल सिल्की और मुलायम दिखेंगे।
स्टेप 3 साटन स्कार्फ करें इस्तेमाल
साटन स्कार्फ ऐसे तो सभी तरह के बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे हमेशा अपने घुंघराले बालों को ढककर रखें। इसे बिना लगाए घर से बाहर ना निकलें। ये स्कार्फ बालों को हवा में मौजूद नमी से बचाता है।
स्टेप 4 स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें

मानसून में स्कैल्प बहुत ही सेंसेटिव हो जाता है। इस मौसम में कर्ली बालों को स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए मानसून में स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें।
स्टेप 5 लकड़ी की कंघी का करें इस्तेमाल
बालों को कंघी करने के लिए प्लास्टिक नहीं बल्कि चौड़े मुंह वाली लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करें। लकड़ी की कंघी से कर्ली बालों को सुलझाना और मैनेज करना काफी आसान हो जाता है।
स्टेप 6 ब्लीच और कलर से करें तौबा

मानसून के सीजन में कर्ली बालों पर आपको भूल से भी ब्लीच या कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हार्ड कलर आपके बालों की नमी को सोंख सकते हैं। इससे आपके बाल डिहाइड्रेट होने लगते हैं। ऐसे में कर्ली बालों पर कैमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें।
