Derma Roller for Hair
Derma Roller for Hair

Derma Roller for Hair: लंबे, घने और चमकदार बाल सभी को पसंद होते हैं लेकिन प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ काफी कम या रोक जाती है। कई बार इस कारण हेयरफॉल भी तेजी से होने लगता है। बहुत से लोग ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार इनके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ नहीं होती हैं। ऐसे में बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए डर्मा रोलर का इस्तेमाल किया जा सकता है। डर्मा रोलर का इस्तेमाल इन दिनों काफी बढ़ गया है। ये स्कैल्प के अंदर जाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसकी मदद से तेल स्कैल्प के अंदर आसानी से जा सकता है। आइए जानते हैं हेयर ग्रोथ के लिए डर्मा रोलर का इस्तेमाल कैस करें।

Also read: बढ़ानी है बालों की ग्रोथ तो इन बातों का रखें ध्यान: Hair Growth Tips

डर्मा रोलर क्या है

डर्मा रोलर एक स्मॉल साइज हेयर टूल है, जिसमें छोटे-छोटे नीडल्स होते हैं। जिसके कारण जब इन्हें बालों पर रोल किया जाता है तो यह माइक्रो पंक्चर इफेक्ट क्रिएट करता है। इसके इस्तेमाल से ना केवल बेहतर हेड मसाज होती है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके अलावा, अगर आप हेयर ऑयल या फिर अन्य हेयर प्रॉडक्ट अप्लाई करने के बाद डर्मा रोलर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे ऑयल सिर्फ बालों पर ही नहीं, बल्कि स्कैल्प के भीतर भी आसानी से पहुंचता है। इसके कारण भी हेयर फॉल कम होता है और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

बालों के विकास के लिए डर्मा रोलर का उपयोग करना काफी आसान है। इसका उपयोग करने से पहले इसको अच्छे से साफ कर लें। साथ ही अगर ये जरा सा भी टूटा- फूटा या क्रेक दिखाई दें, तो इसको तुरंत बदल लें। इसका उपयोग करने के लिए स्कैल्प पर तेल लगाएं और डर्मा रोलर को घुमाएं। बालों पर तेल लगाने के लिए कॉटन का भी उपयोग कर सकते हैं। ध्यान रखें, डर्मा रोलर का शेल्फ लाइफ दो महीने की होती है। ऐसे में पुराने या टूटे- फूटे रोलर का उपयोग न करें, ये आपकी स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही मुड़ी हुई या टूटी हुई सुइयां होने पर डर्मारोलर बदल दें।

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप हेयर ग्रोथ के लिए डर्मा रोलर का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले तो आप डर्मा रोलर का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद धूप में बाहर ना निकलें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अगर आपको बाहर जाना ही है तो अपने सिर को कैप या हैट से कवर करने के बाद ही बाहर जाएं। वहीं आप इसका जरूरत से ज्यादा भी इस्तेमाल करने से बचें। सप्ताह में तीन बार डर्मा रोलर का इस्तेमाल करना पर्याप्त है। जब भी आप डर्मा रोलर का इस्तेमाल करें तो बालों में ऑयलिंग जरूर करें। ऑयल का इस्तेमाल किए बिना डर्मा रोलर का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। डर्मा रोलर का इस्तेमाल करने पर लैवंडर तेल, रोजमेरी हेयर ऑयल, पुदीने का तेल और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ये तेल हेयर ग्रोथ के लिए मददगार होते हैं।

डर्मा रोलर के फायदे

डर्मा रोलर के इस्तेमाल से बालों का विकास ठीक ढंग से होता है। डर्मा रोलर बालों की मसाज करने में मदद करता है। यह स्कैल्प को नरिश करके बालों को मजबूत बनाता हैं। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और यह स्कैल्प को हेल्दी भी रखता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...